आतंकियों की नई चाल- गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग ले रहे:ह​थियार बदले, लोकल लोगों की भर्ती से भी बच रहे

Updated on 30-11-2024 02:08 PM

अक्टूबर में बारामूला पुलिस को एक अजीब वारदात पता चली। एक सुदूर गांव में जंगल के पास बनी दुकान का दरवाजा रात में आतंकियों ने तोड़ दिया। खाने-पीने और राशन का काफी सामान ले गए।

सामान की कीमत से ज्यादा रुपए एक डिब्बे के नीचे रख गए। दुकान पर 15 दिन में यह दूसरी वारदात थी। वहीं, किश्तवाड़ में हुए एनकाउंटर में रातभर में आतंकवादियों ने सिर्फ 6 फायर किए और भाग गए।

ये दो घटनाएं जम्मू–कश्मीर में पाक से घुसे आतंकियों की बदलती रणनीति दिखाती हैं। पहला, न लोकल आतंकी भर्ती किए जा रहे हैं, न लोकल मददगार रखे जा रहे हैं। सब खुद मैनेज कर रहे हैं।

दूसरा, उनके ट्रेनिंग, हथियार और कम्युनिकेशन डिवाइस काफी उन्नत हैं। विभिन्न एजेंसियों के इनपुट बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर में 125 से ज्यादा विदेशी आतंकवादी हैं।

हालांकि, सेना ने 25 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आतंकियों के खिलाफ 10 से ज्यादा ऑपरेशन किए हैं। इसमें सात आतंकी मारे गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हर साल अप्रैल-जुलाई और अक्टूबर में 50 से 70 आतंकी घुसपैठ करते रहे हैं। इतने ही लोकल आतंकी होते थे। इस बार लोकल आतंकी कम हैं।’

आतंकियों की सबसे ज्यादा हलचल सोपोर-बारामूला में

कश्मीर में मुख्य रूप से तीन आतंकी संगठन सक्रिय हैं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयब्बा और हिजबुल-मुजाहिद्दीन। जैश ने कश्मीर में आत्मघाती हमले किए। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक सोपोर-बारामूला में करीब 30 आतंकी हैं। बारामूला-पट्टन-किरिरी पट्टी में 10 और सोपोर में 20 से ज्यादा विदेशी आतंकी हैं। बांदीपुरा-हाजिन में यह संख्या 18 तक है। शोपियां-कुलगाम में 18 से 20, पुलवामा में 10 से 15, कुपवाड़ा और अनंतनाग में 10 से ज्यादा विदेशी आतंकी हैं। जम्मू डिवीजन में 45 से 50 विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं।

डेढ़ दशक से शांत जम्मू के इलाकों में भी आतंकवाद दिखने लगा। रियासी, कठुआ, पुंछ, सांबा, रामबन और डोडा-किश्तवाड़ में आतंकी हलचल की खबरें लगातार आ रही हैं।

जम्मू–कश्मीर से लगते हिमाचल और पंजाब के कुछ​ जिलों से भी घुसपैठ की रिपोर्ट्स हैं। कश्मीर में मुख्य रूप से 3 आतंकी संगठन सक्रिय हैं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयब्बा और हिजबुल-मुजाहिद्दीन। जैश ने कश्मीर में आत्मघाती हमले किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.