टेस्ट सीरीज...चोटिल रोहित की जगह ले सकते हैं ईश्वरन:बांग्लादेश के खिलाफ दोनों अनऑफिसियल टेस्ट में शतक जमाए

Updated on 08-12-2022 06:34 PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने पर संशय हैं। हालांकि, उनके टेस्ट सीरीज से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, बुधवार को टीम के कोच राहुल द्रविड ने कप्तान रोहित शर्मा की चोट की अपडेट देते हुए कहा कि रोहित बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे। उनके टेस्ट खेलने पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उनके टेस्ट खेलने पर फैसला लिया जाएगा।

राहुल के इस बयान के बाद रोहित के टेस्ट सीरीज नहीं खेलने की अटकले लगाई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

बुधवार को मीरपुर में दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी थी। जिसके बाद वे मुंबई लौट आए हैं।

अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन
इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन बांग्लादेश दौरे पर कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया ए की ओर से दोनों अनऑफिसियल टेस्ट में शतक जमाए हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें मौका दे सकते हैं।अभिमन्यु फर्स्ट क्लास मैच में लगा चुके हैं 17 शतक
27 साल के अभिमन्यु ईश्वर ने फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी-20 को मिलाकर 25 शतक लगाए हैं। उन्होंने अब तक 77 फर्स्ट क्लास मैच में 44 की औसत से 5419 रन बनाए हैं। 17 शतक और 23 अर्धशतक लगाया है यानी 40 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है। वे 233 रन की बड़ी पारी भी खेल चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.