थाला की मैदान पर एंट्री, खुशी से पागल हो गए दर्शक... शोर ने आंद्रे रसेल की हालत खराब कर दी

Updated on 09-04-2024 02:42 PM
चेन्नई: आईपीएल 2024 में जहां भी चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होता है, उन्हें पूरा सपोर्ट मिलता है। घरेलू फैंस से ज्यादा चेन्नई के फैन स्टेडियम में दिखते हैं। अपने घरेलू मैदान चेपॉक की बात ही अलग है। इसकी सबसे बड़ी और एकमात्र वजह महेंद्र सिंह धोनी हैं। आईपीएल 2024 के शुरुआत 4 मैचों में चेन्नई ने अपने दो मैच चेपॉक पर खेले। उन दोनों मैचों में महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने के लिए नहीं उतरे।

केकेआर के खिलाफ क्रीज पर आए धोनी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। मैच में चेन्नई को सिर्फ तीन रनों की जरूरत थी। तभी वैभव अरोड़ा ने शिवम दुबे को बोल्ड कर दिया। इसके बाद धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। धोनी को बैटिंग करते देखने की उम्मीद लेकर मैदान पर आए लोगों के सपना पूरा हो गया। धोनी ने हालांकि 3 गेंदों पर सामना किया और नाबाद एक रन बनाए।

आंद्रे रसेल को बंद करने पड़े कान

महेंद्र सिंह धोनी जब क्रीज पर उतरे तो पूरे चेपॉक स्टेडियम धोनी धोनी से गूंज गया। दर्शकों की जोश का ठिकाना नहीं था। वह लगातार शोर मचाए जा रहे थे। शोर इतना ज्यादा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को अपने कान बंद करने पड़े। वह बाउंड्री लाइन के करीब फील्डिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर रसेल का कान पर हाथ डाले वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सीएसके को मिली तीसरी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स का यह इस सीजन 5वां मुकाबला था। टीम ने अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है। सीएसके को सभी जीत अपने घरेलू मैदान पर ही मिली थी। बाहर खेले दो मैच में चेन्नई को दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। चेपॉक हमेशा से चेन्नई के लिए गढ़ रहा है और किसी टीम के लिए यहां उन्हें मात देना आसान नहीं होता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.