थरूर बोले-भारत शांति चाहता है, पाकिस्तान ऐसा नहीं होने देता:वह उस जमीन को पाना चाहता है जो उसकी है ही नहीं

Updated on 28-05-2025 01:38 PM

पनामा दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत अकेले शांति से जीना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं होने देता। उन्होंने साफ किया कि भारत युद्ध नहीं चाहता था, लेकिन आतंकवादियों को सजा दिए बिना नहीं छोड़ा जा सकता।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक थरूर ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को बढ़ावा दे रहा है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसलिए शुरू किया क्योंकि पाकिस्तान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

आतंकवाद के खिलाफ पनामा का भारत को समर्थन 

थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पनामा की यात्रा पर पहुंचा है। इसमें भाजपा, कांग्रेस और दूसरे दलों के सांसद भी हैं। इस यात्रा का मकसद दुनिया को भारत की आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और सख्त रवैये का संदेश देना है।

इस मुलाकात के बाद पनामा ने भारत के समर्थन का ऐलान किया है। पनामा की असेंबली की अध्यक्ष डाना कास्टानेडा ने कहा है कि पनामा शांति के इस अभियान में भारत के साथ खड़ा होना चाहता है, और हमें उम्मीद है कि हम आतंकवाद को हरा सकते हैं।

कास्टानेडा के साथ बैठक में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम सभी अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि और भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं लेकिन हम राष्ट्रीय उद्देश्य में एकजुट हैं।

थरूर बोले- अब और आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे

थरूर ने कहा कि भारत को 1989 से लगातार आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा है और यह स्थिति अब और बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे अपराधियों की पहचान करें और उन पर कार्रवाई करें।

उन्होंने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान के भीतर मौजूद नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। यह केवल नियंत्रण रेखा (LoC) तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा को भी पार किया।

थरूर ने कहा कि इससे पहले भारत ने 2016 में उरी हमले के बाद और 2019 में पुलवामा हमले के बाद भी पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। लेकिन इस बार हमला और भी ज्यादा भीतर तक किया गया।

थरूर ने आतंकियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अब हर हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी और भारत इस दिशा में किसी तरह की नरमी नहीं दिखाएगा।

गुयाना में भी आतंकियों को दी थी चेतावनी

थरूर की टीम ने पनामा से पहले गुयाना का दौरा किया था, जहां उन्होंने 26 मई को गुयाना के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया और वहां के प्रधानमंत्री और मंत्रियों के साथ आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

थरूर ने गुयाना से भी पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत का इरादा सिर्फ जवाबी कार्रवाई करना था। भारत, पाकिस्तान के साथ लम्बी लड़ाई नहीं चाहता था। लेकिन अगर पाकिस्तान दोबारा हमला करने की हिमाकत करता है तो फिर हमारा जवाब पहले से भी ज्यादा आक्रामक होगा।

पनामा के बाद थरूर की टीम कोलंबिया, ब्राजील और आखिर में अमेरिका की यात्रा करेंगे। वे यूएस कांग्रेस के सत्र शुरू होने के बाद वहां के नेताओं से मुलाकात करेंगे। न्यूयॉर्क में वे 9/11 मेमोरियल का भी दौरा करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.