'माया भाई' बनना चाहता था झारखंड का वो क्रिमिनल, लेकिन रियल लाइफ के 'ACP खान' को चुनौती देना महंगा पड़ा

Updated on 06-09-2023 01:03 PM
देवघर: गैंगस्टर सा प्रोफाइल, कम उम्र में खोल डाली दहशत की दुकान और बनना चाहता था देवघर का 'माया' भाई। इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए खुलेआम पुलिस के इकबाल तक को दे डाली थी चुनौती। लेकिन यही चैलेंज देना उसे और उसके साथियों को महंगा पड़ गया। इससे पहले कि, वह नोएडा में बैठकर किसी और वारदात को अंजाम देता, देवघर एसपी अजीत पीटर डूंगडुंग ने उसकी चुनौती का जवाब दे दिया। खौफ.. वर्चस्व और वसूली कायम कर शहर का 'माया भाई' बनने के मंसूबे को चकनाचूर कर दिया। बेहद कम उम्र में डॉन बनने की ख्वाहिश पाले इन क्रिमिनल्स की कहानी बहुत हद तक अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला की याद ताजा करा देगी। इन्हें देवघर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला स्थित नोएडा सेक्टर 59 के फेस 3 थाने की पुलिस की मदद से दबोचा है।

इंस्टाग्राम पर पुलिस को दी थी खुलेआम चुनौती

पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र इलाके के एक आपराधिक गिरोह के कुछ सदस्यों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। इसमें एसपी डीएसपी सहित नगर थाना के एक एसआई का नाम लेते हुए चुनौती दी गई थी। जिसके बाद से ही देवघर पुलिस कुख्यात आदर्श, अंकुश और सुमित को दबोचने के लिए लगातार जाल बिछा रही थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को तीनों के नोएडा स्थित सेक्टर 59 में छिपे होने की खबर मिली। इसके बाद देवघर के एसपी अजीत पीटर डूंगडुंग ने एक स्पेशल टीम तैयार कर नोएडा के लिए रवाना कर दिया। वहां टीम ने नोएडा के सेक्टर 59 फेस 3 थाने की पुलिस की मदद ली। इसके बाद तीनों अपराधियों को मामूरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर पुलिस को धमकाने वाले बदमाश का नाम आदर्श तिवारी बताया जा रहा है।

10 जुलाई को मेला क्षेत्र स्थित शयनशाला गोलीकांड के नामजद हैं दो बदमाश

देवघर में आयोजित राजकीय श्रावणी मेले के दौरान फायरिंग की गई थी। 10 जुलाई को शहर के शिवगंगा इलाका स्थित शयनशाला के समीप वर्चस्व और वसूली को लेकर गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। इस घटना में बाल बाल बचे पीड़ित ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था। इसमें अंकुश वत्सयान और सुमित ठाकुर समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया था। इस घटना के बाद से ही यह तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। ये सभी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला अंतर्गत नोएडा के मामूरा इलाके में छिपकर रह रहे थे। अब देवघर पुलिस की इस कार्रवाई से तमाम गैंग्स के भीतर खलबली मच गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.