'हिटमैन' रोहित शर्मा का वो तूफानी दोहरा शतक, जिसने श्रीलंका को बाल्टी भरकर रुलाए थे आंसू

Updated on 13-12-2025 01:40 PM
तीन दिन पहले जो टीम महज 112 रन पर लुढ़क गई हो, उसके अगले मैच से किसी को क्या उम्मीद हो सकती है? लेकिन जब आपकी टीम में रोहित शर्मा हो और मैच वनडे का हो तो पिच पर कोई भी तूफान आ सकता है। ऐसा ही तूफान 8 साल पहला आज ही के दिन यानी 13 दिसंबर, 2017 को मोहाली के मैदान पर देखने को मिला था, जब टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अकेले ही श्रीलंका को रोने पर मजबूर कर दिया था। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक ठोका था, जिसने श्रीलंकाई गेंदबाजों के तोते उड़ा दिए थे। श्रीलंका के खिलाफ ही रोहित ने साल 2014 में 264 रन की रिकॉर्ड पारी भी खेली थी, जो आज तक वनडे इतिहास में किसी एक बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन मोहाली के मैदान पर रोहित शर्मा इससे भी ज्यादा रौद्र रूप में दिखाई दिए थे, जिसे 9 दिसंबर, 2017 को सीरीज के पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार का बदला लेने वाला अंदाज कहा जा सकता है।

धीमी शुरुआत के बाद सधी हुई पारी

श्रीलंका ने सीरीज के दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी दी थी। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने धीमी शुरुआत की। पहले पॉवरप्ले में महज 33 रन ही जुड़ पाए थे। पहले विकेट के लिए शिखर धवन (68) के 22वें ओवर की पहली गेंद पर आउट होने तक दोनों ने 115 रन की पार्टनरशिप की थी। शिखर जहां 47 गेंद में ही पचासा पूरा कर गए थे, वहीं रोहित ने इसके लिए 65 गेंद ली थी। शिखर के आउट होने पर श्रेयस अय्यर विकेट पर आए, लेकिन खेल ऐसे ही धीमे-धीमे चलता रहा। श्रेयस अय्यर ने 50 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए तो रोहित ने 115 गेंद में अपने 100 रन बना लिए।

रोहित के शतक के बाद आया बल्ले का तूफान

शतक पूरा करने के बाद रोहित शर्मा रौद्र रूप में आए। तीसरे पॉवरप्ले यानी 40 से 50 ओवर के बीच 60 गेंद में भारत के खाते में 147 रन जुड़े। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने जहां अपनी पार्टनरशिप के पहले 100 रन 93 गेंद में पूरे किए थे, वहीं दूसरे 100 रन केवल 49 गेंद में ही पूरे कर लिए। अय्यर 70 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन रोहित के बल्ले का तूफान जारी रहा। रोहित ने 100 से 150 रन तक पहुंचने के लिए केवल 18 गेंद खेली, जबकि 150 से 200 रन तक वह महज 17 गेंद में ही पहुंच गए। रोहित आखिर में 153 गेंद में 208 रन बनाकर नॉटआउट वापस लौटे। इस पारी में उन्होंने जहां महज 13 चौके लगाए, वहीं छक्के 12 ठोक दिए। इससे गेंदबाजी पर उनके वर्चस्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। श्रीलंका के नुवान प्रदीप ने 10 ओवर में 106 रन देकर 0 विकेट, थिसारा परेरा ने 8 ओवर में 80 रन देकर 3 विकेट, सुरंगा लकमल ने 8 ओवर में 71 रन देकर 0 विकेट और सचिथ पाथिराणा ने 9 ओवर में 63 रन देकर 1 विकेट लिया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन का विशाल स्कोर बनाया।

251 रन पर ही लुढ़क गई श्रीलंका

टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका को यह मालूम था कि हार निश्चित है। बस यह देखना था कि कितने रन से हार होती है। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ही अकेले दम पर मुकाबला करते रहे। मैथ्यूज ने 132 गेंद में 111 रन की नॉटआउट पारी खेली। दूसरे छोर से छोटी-छोटी पारियां तो खेली गई, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलकर मैथ्यूज का साथ नहीं दे पाया। नतीजतन श्रीलंका 50 ओवर में 8 विकेट पर 251 रन ही बना सकी और 141 रन से मुकाबला हार गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.