यूपी की वो लोकसभा सीट जिसकी बिहार में हो रही जमकर चर्चा, जानिए क्या है वजह

Updated on 05-08-2023 02:04 PM
पटना : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Chunav) को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। लेकिन, उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट हो और उसे लेकर चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारे में हो तो थोड़ा अजीब लगता है। हालांकि, हकीकत यही है। दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूपी के फूलपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा खूब हो रही है। इसकी शुरुआत ऐसे तो बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने यह कहकर की कि यूपी के कार्यकर्ता नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।

फूलपुर सीट की बिहार में चर्चा क्यों?

अब कहा जाने लगा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन यानी I.N.D.I.A. पर निर्भर करता है कि नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं। फूलपुर के जातीय समीकरण और लोकसभा चुनाव के परिणाम पर गौर करें तो नीतीश कुमार के वहां से चुनाव लड़ने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। माना जाता है कि जेडीयू की फूलपुर सीट पर नजर नीतीश के स्वजातीय वोटों के कारण है। यहां सबसे ज्यादा पटेल, यादव और मुसलमान वोटर हैं।

क्या नीतीश लड़ेंगे फूलपुर से चुनाव

वैसे, केवल जातीय समीकरण को साधकर बीजेपी को मात देना आसान नहीं लगता है। यह भी सही है कि नीतीश अगर यूपी से चुनाव लड़ते हैं तो यह बिहार से बाहर उनका पहला चुनाव होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और बिहार में लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, जेडीयू यूपी में चुनाव लड़ती जरूर है लेकिन, अब तक बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है।

पीके की दो टूक, नीतीश नहीं लड़ेंगे चुनाव

चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस चर्चा को बेकार बताते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जीवन में कोई चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं, कहिए तो लिखकर दे दें। उन्होंने आगे कहा कि चुनावों की जितनी समझ मुझे है नीतीश कुमार चुनाव लड़ने की हिम्मत कर ही नहीं सकते हैं। आप फूलपुर की बात कर रहे हैं, बिहार में चुनाव लड़ने की उनके अंदर हिम्मत ही नहीं है। नीतीश चुनाव लड़ेंगे, वो अंतिम बार चुनाव कब लड़े थे किसी को याद है? नीतीश ने चुनाव लड़ना वर्षों पहले छोड़ दिया है।

जानिए फूलपुर सीट से कब कौन जीता

साल 1962 में राममनोहर लोहिया ने फूलपुर से नेहरू को चुनौती दी थी। जनेश्वर मिश्र और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भी जीत चुके हैं। अभी तक हुए 20 संसदीय चुनाव में फूलपुर पर सात बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। जवाहरलाल नेहरू यहां से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं, पांच बार सपा जीत चुकी है। 2014 में बीजेपी के प्रत्याशी ने यहां से जीत दर्ज की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.