लिंग आधारित हिंसा समाप्ति के लिए आयोजित 16 दिवसीय जागरूकता अभियान सम्पन्न

Updated on 13-12-2025 12:42 PM

गरियाबंद।  कलेक्टर  बी.एस. उइके के मार्गदर्शन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी  अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित जिले में लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन एवं महिलाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित 16 दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुश्री मनीषा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को लिंग आधारित हिंसा के विभिन्न रूपों, इसके सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक प्रभावों तथा इससे बचाव एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना ही हिंसा-मुक्त समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा जिलेभर में विद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों एवं समुदायों में लिंग समानता, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, मानव तस्करी रोकथाम, कानून संबंधी अधिकारों तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बालिकाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, शी-बॉक्स पोर्टल और अन्य सुरक्षा सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गइसमापन अवसर पर छात्राओं द्वारा पोस्टर, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती पद्मिनी दीवान, .श्रीमती  अर्चना सिंह सहित, सुश्री शोभा मरकाम, श्वेता शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.