रेलवे में 20 साल पुरानी परंपरा खत्म, अब रिटायरमेंट पर नहीं मिलेगा चांदी का सिक्का

Updated on 31-01-2026 12:14 PM

भोपाल। मंडल कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। जनवरी माह में सेवानिवृत्त हुए 32 रेल कर्मचारियों को मंच से सम्मानित किया गया।

समारोह में तालियों की गूंज, सम्मान पत्र और अंतिम भुगतान से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं, लेकिन 20 वर्षों से चली आ रही एक परंपरा के अभाव ने कर्मचारियों को मायूस कर दिया।रेलवे बोर्ड द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए जाने वाले स्वर्ण-मढ़ित चांदी के सिक्के की परंपरा समाप्त कर दी गई है। इस फैसले से कई कर्मचारियों के चेहरे पर निराशा साफ नजर आई। उनका कहना था कि यह सिक्का केवल सम्मान नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा की एक यादगार निशानी हुआ करता था।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

24 घंटे की जिम्मेदारी, कोई तय समय नहीं

चीफ ट्रैक्शन लोको पायलट एके जैन ने बताया कि उन्होंने 1988 में रेलवे सेवा ज्वाइन की थी। इलेक्ट्रिक लोको संचालन, समय प्रबंधन और लगातार ट्रेन मूवमेंट पर नजर रखना बड़ी जिम्मेदारी होती है। काम का कोई तय समय नहीं रहता। उनका मानना है कि चांदी महंगी होने और नकली सिक्कों की शिकायतों के चलते यह परंपरा बंद की गई होगी।

सेवा की यादगार थी चांदी

सब इंस्पेक्टर प्रभुनाथ तिवारी ने कहा कि उन्होंने 1987 में सेवा शुरू की थी और डीआरएम कार्यालय के कंट्रोल रूम में कार्यरत रहे। यात्रियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी कभी खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि चांदी का सिक्का सेवा जीवन की स्मृति था, उसका बंद होना दुखद है।

परिवार जैसा रहा कार्यकाल

कमर्शियल विभाग में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहीं राम कलेई ने बताया कि 10 वर्षों की सेवा में कभी कोई बड़ी परेशानी नहीं आई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वर्षों से यह परंपरा चली आ रही थी, तो इसे अचानक बंद क्यों किया गया।

रोमांच और चुनौतियों से भरी नौकरी

मुख्य लोको निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि उन्होंने 1988 में सहायक लोको पायलट के रूप में करियर शुरू किया था। मौसम की मार, तकनीकी खराबी और अनियमित समय के बावजूद यह नौकरी हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रही। उन्होंने कहा कि 20 साल पुरानी परंपरा का खत्म होना कर्मचारियों के लिए पीड़ादायक है।

2006 में शुरू हुई थी परंपरा

रेलवे बोर्ड ने मार्च 2006 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगभग 20 ग्राम वजन का गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल देने की शुरुआत की थी। भोपाल मंडल में सामने आए मेडल घोटाले और कुछ कर्मचारियों को नकली चांदी के सिक्के मिलने की शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने यह परंपरा पूरी तरह समाप्त कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.