वर्ष 2028-29 का चुनाव महिला केंद्रित होना तय, भाजपा घर- घर जाकर कांग्रेस का 'नारी विरोधी' चेहरा करेगी उजागर

Updated on 18-04-2026 06:00 PM

भोपाल। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संशोधन विधेयकों के विरुद्ध मतदान कर न केवल महिला सशक्तीकरण की राह में बाधा डाली है बल्कि विपक्ष के इस कदम से यह तय हो गया कि वर्ष 2029 में होने वाला लोकसभा चुनाव बिना महिला आरक्षण के होगा। साथ ही यह महिला केंद्रित रहेगा।

इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख को नारी विरोधी बताते हुए भाजपा मध्य प्रदेश में घर-घर जाकर महिलाओं में कांग्रेस का नारी विरोधी चेहरा उजागर करेगी। भाजपा ने विपक्ष को इस मुद्दे पर एक्सपोज कर दिया है। मोदी सरकार ने दक्षिणी राज्यों को भी नुकसान न होने का भरोसा दिला दिया था।

जिन नेताओं को अपनी सीट जाने का भय था, उन्हें भी सुरक्षा का अहसास करवा दिया था। इसके बाद भी कांग्रेस ने संसद में संशोधन विधेयकों को पारित होने नहीं दिया। अब भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए वक्तव्य को रोडमैप मानकर महिलाओं को सुनाएगी। पार्टी की तैयारी यह है कि वर्ष 2028 में प्रस्तावित मप्र विधानसभा और वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव को महिला केंद्रित कर दिया जाए।

मध्य प्रदेश की राजनीति में महिला मतदाता एक निर्णायक भूमिका में रही हैं। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब दिग्विजय सिंह को हराया था, उस चुनाव में भी भी महिलाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया था। तब भाजपा ने दिग्विजय सिंह के 10 साल के शासन के खिलाफ उमा भारती को आगे किया था।

इसके बाद वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में लाड़ली बेटी, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, जननी सुरक्षा जैसी महिला कल्याण की योजनाओं ने मध्य प्रदेश में सरकार की वापसी कराई।

इन योजनाओं ने बेटियों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को भी बदला। 2008 की सफलता ने भाजपा को यह आत्मविश्वास दिया कि महिला मतदाताओं को सशक्त करके सत्ता की निरंतरता बनाई रखी जा सकती है।

वर्ष 2013 के चुनाव में महिलाओं के बीच मोदी की लोकप्रियता का मुद्दा चुनावी जीत का आधार बना। 2008 और 2013 के चुनाव के मतदान में भी अंतर आया।

महिलाओं के मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि देखी गई, जो पुरुषों के लगभग बराबर (सिर्फ 0.8 प्रतिशत का अंतर) पहुंच गया था। वर्ष 2018 में भाजपा हारी, लेकिन उसका कारण एक नारा राहुल गांधी का कहना साफ, हर किसान का कर्जा माफ और सत्ता विरोधी रुझान रहे।

वर्ष 2023 के चुनाव भी भाजपा ने लाड़ली बहना जैसी योजना के नाम पर जीता। यही वजह है कि भाजपा मप्र सहित देश में कांग्रेस को महिला विरोधी साबित करने के लिए अभियान चला रही है।

भाजपा जनता के सामने यह स्पष्ट करेगी कि 2029 के चुनाव में हम महिला आरक्षण देना चाहते थे, इसे लागू न कर पाने के दोषी हम नहीं कांग्रेस है।

मध्य प्रदेश सहित देशभर में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को यह बताएंगे कि कांग्रेस का रुख महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रहा है। पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए गए भाषण को अपना मुख्य आधार बनाएगी।

इस भाषण के जरिए महिलाओं को समझाया जाएगा कि कैसे सरकार ने दक्षिणी राज्यों के हितों और मौजूदा सांसदों की चिंताओं का ध्यान रखा था, फिर भी विपक्ष ने विधेयक को बाधित किया। भाजपा का लक्ष्य 2029 के चुनावों के लिए महिला वोट बैंक को पूरी तरह से अपने पक्ष में लामबंद करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.