IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े ऑलराउंडर, इनके ही नाम है 1000 रन और 100 विकेट का डबल

Updated on 14-11-2025 12:55 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का बिगुल बजने वाला है। टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए होड़ भले ही अगले साल छिड़ेगी, लेकिन कौन सी टीम कितनी मजबूत बनेगी, इसका फैसला अगले महीने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में होने जा रहा है। टी20 क्रिकेट अब ऐसे प्लेयर्स का गेम बन चुकी है, जो बल्ले के साथ ही गेंद से भी योगदान दे सकें। इसके चलते ज्यादातर टीमों की नजर ऐसे खिलाड़ियों पर हैं, जो ऑलराउंड परफॉर्मेंस करना जानते हैं। इसका अंदाजा गुरुवार को मुंबई इंडियंस के दोनों ट्रेड डील में देखा जा सकता है। MI ने आईपीएल 2026 के लिए शार्दुल ठाकुर और रदरफोर्ड को खरीदा है। ये दोनों ही प्लेयर ऑलराउंडर हैं, जबकि मुंबई के पास कप्तान हार्दिक पंड्या भी बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। ऐसे में हम आपको उन 5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में बल्ले के साथ ही गेंद से भी परफॉर्म करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। ये 5 ऑलराउंडर ही ऐसे हैं, जिन्होंने आईपीएल मैचों में 1,000 से ज्यादा रन अपने खाते में बल्लेबाजी करते हुए जोड़े हैं तो गेंदबाजी करते हुए भी 100 से ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे हैं।

इनके नाम है 1000 रन और 100 विकेट

रविंद्र जडेजा का नाम है लिस्ट में सबसे ऊपर

ऑलराउंडर्स की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रविंद्र जडेजा का आता है, जो इस समय राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रही ट्रेड टॉक के कारण हॉटस्पॉट में हैं। रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए ही बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिका नहीं निभाते हैं। उन्होंने चेन्नई और उसके साथ जुड़ने से पहले दूसरी टीमों के लिए भी यह कारनामा किया है। उन्होंने 254 आईपीएल मैच अब तक खेले हैं, जिनमें 130 के स्ट्राइक रेट से वे 3260 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी की बात करें तो जडेजा ने 170 विकेट अपने खाते में जमा किए हैं।

दूसरे नंबर पर आते हैं केकेआर के धुरंधर आंद्रे रसैल

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जितने फैन आंद्रे रसैल के हैं, उतने शायद ही किसी दूसरे क्रिकेटर के होंगे। वेस्टइंडीज के इस लंबे-चौड़े कद के ऑलराउंडर के छक्के गगनचुंबी होते हैं तो गेंद का बाउंस बल्लेबाज के लिए अझेल रहता है। रसैल ने 140 आईपीएल मैच में 174 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से अब तक 2651 रन बनाए हैं, जबकि गेंद से भी उनके खाते में 123 विकेट जमा हो चुके हैं।

अक्षर पटेल गेंद के उंगली ही नहीं बल्ले से भी घुमाते हैं

टीम इंडिया के खब्ब स्पिनकर अक्षर पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए खेले अक्षर पटेल ने जहां घुमावदार स्पिन गेंदबाजी से चकमा देकर अपने खाते में 128 बल्लेबाजों के विकेट 162 मैच में जमा किए हैं, वहीं उन्होंने बल्ले से भी 133 के स्ट्राइक रेट से अब तक 1916 रन अपने पास जोड़ लिए हैं।

ड्वेन ब्रावो यूं ही नहीं थे धोनी के फेवरेट प्लेयर

ड्वेन ब्रावो को भारतीय क्रिकेट फैंस में बच्चा-बच्चा जानता है। मैदान पर गेंद और बल्ले से मनोरंजन करने वाला यह प्लेयर बाहर भी अपने गानों और डांस से लोगों को लुभाता रहता था। वेस्टइंडीज के इस बेहतरीन ऑलराउंडर को महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम में अपना फेवरेट प्लेयर मानते थे। ब्रावो ने 161 मैच में 129 के स्ट्राइक रेट से 1560 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में भी उन्होंने अपने खाते में 183 विकेट हासिल किए थे।

सुनील नरैन के फैन तो किंग खान भी हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग ओवर फेंकना हो या बल्ले से ओपनिंग करने जाना हो। एक प्लेयर ऐसा है, जिसे देखते ही फैंस भी खुश हो जाते हैं। केकेआर के मालिक शाहरूख खान को भी यह प्लेयर बेहद पसंद है। हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरैन की, जिन्होंने 189 आईपीएल मैच में 192 विकेट चटकाए हैं, जबकि 166 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 1780 रन बना चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.