आईपीएल इतिहास के वो 5 रिकॉर्ड जिन्हें सालों बाद भी तोड़ पाना नामुमकिन, 30 गेंद में लग चुका है शतक

Updated on 13-03-2026 01:17 PM
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल रहता है। कई रिकॉर्ड तो सालों से ऐसे रहे हैं जिन्हें सालों से नहीं तोड़ा गया है और आने वाले समय भी उन्हें तोड़ पाना काफी मुश्किल है। ऐसे ही 5 रिकॉर्ड की बात हम आगे इस रिपोर्ट में करने वाले हैं।

क्रिस गेल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (175 रन)

साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने महज 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। टी20 क्रिकेट में उस वक्त जहां पूरी टीम अक्सर 170-180 रन नहीं बना पाती वहां अकेले एक खिलाड़ी का इतना बड़ा स्कोर बनाना और वह भी 265 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विराट कोहली के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन (973 रन)

आईपीएल 2016 में विराट कोहली एक अलग ही लेवल पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। करीब 10 साल बीत जाने के बाद भी कोई बल्लेबाज इस आंकड़े के पास नहीं पहुंच सका है। शुभमन गिल (890 रन) और जोस बटलर (863 रन) ने कोशिश जरूर की लेकिन 900 का आंकड़ा पार करना आज भी सबसे बड़ी चुनौती है।

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की सबसे बड़ी साझेदारी (229 रन)

2016 में ही गुजरात लायंस के खिलाफ कोहली और डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की पार्टनरशिप की थी। टी20 में 200 रनों की साझेदारी होना ही अपने आप में बड़ा कारनामा है। दो महान बल्लेबाजों का एक साथ इतनी लंबी और आक्रामक पारी खेलना किसी भी टीम के लिए दोबारा दोहराना लगभग असंभव है।

अल्जारी जोसेफ का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा (6/12)

2019 में अपने आईपीएल डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस के अल्जारी जोसेफ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे। 11 साल तक सोहेल तनवीर (6/14) का रिकॉर्ड कायम रहा था जिसे जोसेफ ने तोड़ा। टी20 में 6 विकेट लेना ही बहुत बड़ी बात है और इतने कम रन देकर यह कारनामा करना किसी भी गेंदबाज के लिए सपने जैसा है।

क्रिस गेल का सबसे तेज शतक (30 गेंद)

क्रिस गेल ने अपनी 175 रनों की पारी के दौरान ही अपना शतक महज 30 गेंदों में पूरा कर लिया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी बल्लेबाज को पहली गेंद से ही छक्के उड़ाने होंगे। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उम्मीद जगाई है लेकिन उस लय को 100 रनों तक बरकरार रखना बहुत कठिन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.