इस खिलाड़ी का टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना होना भारत का बड़ा नुकसान

Updated on 17-09-2022 06:20 PM

एशिया कप में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप के नजरिए से रोहित शर्मा की टीम के लिए बड़ा झटका है। सुपर 4 में भारत पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार झेलने के बाद फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था। भारत की हार की मुख्य वजह रविंद्र जडेजा की चोट बनी, हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच के दौरान जडेजा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुए जिससे प्लेइंग इलेवन का कॉम्बिनेशन बिगड़ गया। जडेजा सर्जरी के बाद टी20 वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर हो गए हैं।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का मानना है कि जडेजा का टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना होना भारत के लिए भारी नुकसान है। जडेजा इस समय गजब की फॉर्म में दिखाई दे रहे थे, गेंद के साथ वह बल्ले से भी धमाल मचा रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मुकाबले में उन्होंने 35 रनों की शानदार पारी खेल टीम को जीत की राह दिखाई थी।

द आईसीसी रिव्यू में महेला जयवर्धने ने कहा 'यह एक चुनौती है। उन्होंने (जडेजा) उस नंबर 5 की भूमिका में उन्हें अच्छी तरह से फिट किया था। वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और वह और हार्दिक (पांड्या) उस शीर्ष छह में हैं। दो खिलाड़ी जो हरफनमौला विकल्प दे सकते हैं उसने भारत के बल्लेबाजी क्रम में बहुत अधिक लचीलापन दिया।' उन्होंने आगे कहा 'यह उनके लिए कठिन होने वाला है और संभवत: बाएं हाथ के बल्लेबाज का न होना चिंता का विषय है। उन्होंने डीके (दिनेश कार्तिक) को बाहर करने और ऋषभ (पंत) को उस भूमिका में लाने के लिए स्विच किया है, जो 5 या 4 पर बल्लेबाजी करते हैं। ऐसी चीजें हैं जिन्हें उन्हें विश्व कप में जाने के लिए व्यवस्थित करना होगा। लेकिन जडेजा का नहीं होना, वह जिस फॉर्म में वह थे उसे देखते हुए यह उनके लिए एक बड़ा नुकसान होगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.