सुदूर खुझी गांव तक अब सुगम हुआ पहुंच मार्ग

Updated on 01-05-2025 01:54 PM

अम्बिकापुर।  कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने विकासखण्ड उदयपुर के अत्यंत सुदूर ग्राम खुझी का दौरा किया। यह वही खुझी गांव है, जहां गत जुलाई माह में कलेक्टर श्री भोसकर स्वयं बाइक चलाकर पहुंचे थे और दुर्गम रास्तों की स्थिति देख कर अधिकारियों को मार्ग चौड़ीकरण एवं मरम्मत के निर्देश दिए थे।

आज कलेक्टर श्री भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल उसी मार्ग से चारपहिया वाहन से खुझी पहुंचे। उनके निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य कर दिया गया है। जिससे अब इस पहाड़ी और दुर्गम रास्ते से गुजरना ग्रामीणों के लिए आसान हो गया है। पहले जहां बाइक से भी जाना खतरे से खाली नहीं था, अब वहाँ चारपहिया वाहन से भी सुरक्षित आवागमन संभव हो गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए प्रशासन का आभार प्रकट किया।

ग्राम पंचायत खुझी में जनचौपाल, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

गांव पहुंचकर कलेक्टर एवं सीईओ ने ग्राम पंचायत खुझी में जनचौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की जानकारी ली और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इससे गांववासियों में बड़ी खुशी देखी गई।

पांचवी के उत्तीर्ण बच्चों को बांटे प्रगति प्रमाण पत्र, एवं साथ में किया भोजन

जनचौपाल के बाद कलेक्टर श्री भोसकर ने पांचवीं कक्षा के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरित किए, इस दौरान बच्चों ने जंगल में पाए जाने वाले चिरौंजी, तेंदू ,कटई और आम के फलों से कलेक्टर का स्वागत किया। जिसका उन्होंने चखकर स्वाद लिया। साथ ही कलेक्टर ने बच्चों के साथ भोजन किया एवं इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को आगे कक्षा में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

शासन की योजनाएं अब सुदूर अंचलों तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अब सुदूर और दुर्गम गांवों तक पहुंच रही हैं। ग्रामीणों को अब न केवल बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी हो रहा है।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह और विश्वास

खुझी गांव में हुए बदलावों से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें भी बाकी गांवों की तरह विकास का लाभ मिल रहा है और शासन से सीधे जुड़ाव महसूस हो रहा है।

इस दौरान एसडीएम बन सिंह नेताम, तहसीलदार कमलेश मिरी, जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.