आरोपी को किसी भी तरह जेल में रखना है, इसके लिए नहीं हो सकता पीएमएलए के प्रावधानों का इस्तेमाल: सुप्रीम कोर्ट

Updated on 13-02-2025 03:28 PM
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट) का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। किसी को सिर्फ जेल में रखने के लिए PMLA का इस्तेमाल नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में फंसे एक IAS अफसर को जमानत देते हुए जस्टिस अभय ओका और उज्ज्वल भुयान की बेंच ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि PMLA का मकसद किसी को जेल में रखना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट पहले भी अलग-अलग मामलों में इस तरह की टिप्पणी कर चुका है।

बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील से कहा, 'मैं आपको साफ-साफ बताता हूं, कई केस देखने के बाद... देखिए 498A (शादीशुदा महिलाओं पर अत्याचार) के केस में क्या हुआ, अगर ED का यही रवैया रहा... अगर किसी को जबरदस्ती जेल में रखने की कोशिश की जाएगी, वो भी तब जब संज्ञान रद्द हो चुका हो, तो क्या कहा जा सकता है?'

बेंच ने गौर किया कि आरोपी को 8 अगस्त को हिरासत में लिया गया था और तब से वह जेल में है। हालांकि हाई कोर्ट ने सेशन कोर्ट के संज्ञान लेने के आदेश को रद्द कर दिया था। ED के वकील ने बेंच को बताया कि संज्ञान लेने का आदेश इसलिए रद्द हुआ क्योंकि सरकार से मंजूरी नहीं ली गई थी, न कि इसलिए कि अपराध साबित नहीं हुआ।

जस्टिस ओका ने कहा, 'हम किस तरह का संदेश दे रहे हैं? संज्ञान लेने का आदेश रद्द हो गया है - चाहे किसी भी आधार पर, और वह व्यक्ति अगस्त 2024 से हिरासत में है। यह सब क्या है?' बेंच ने आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि संज्ञान आदेश रद्द होने के बाद उसे हिरासत में नहीं रखा जा सकता।

यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें एक IAS अधिकारी पर PMLA के तहत आरोप लगे थे। ईडी ने कोर्ट में पुरजोर तरीके से ये दलील रखने की कोशिश कि वे शातिर लोग जो देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनकी रक्षा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, उसकी ये दलील नहीं चली। शीर्ष अदालत ने दो टूक कहा कि पीएमएलए के प्रावधानों का इस्तेमाल किसी आरोपी को जैसे भी हो, बस जेल में डाले रखने के लिए नहीं किया जा सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.