विदेश यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली आरोपित गिरफ्तार

Updated on 04-05-2025 08:20 PM
रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विदेश यात्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली आरोपिया श्रद्धा राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रही थी। प्रमुख आरोपी कमर एजाज अहमद अभी भी फरार है।
श्रद्धा राजपूत ने साल 2014 में पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में "इमाम टूर एंड ट्रैवल्स" नाम से ऑफिस खोलकर सिंगापुर, बैंकॉक, हांगकांग और गोवा जैसे स्थानों की विदेश यात्रा कराने का झांसा देकर लगभग 20-25 लोगों से कुल 35.20 लाख रुपये की ठगी की थी। यह गिरोह खासतौर पर सीनियर सिटीजनों को निशाना बनाता था।

इस मामले में 2015 में सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 498/2015 के तहत धारा 420, 409, 120बी भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्रमुख आरोपी कमर एजाज अहमद अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर लम्बित मामलों की समीक्षा की जा रही है। उसी के तहत सिविल लाइन थाना प्रभारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुढ़ियारी क्षेत्र से श्रद्धा राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कंपनी में एकाउंटिंग और टेली का कार्य करती थी और ग्राहकों से ली गई राशि पर उसे कमीशन मिलता था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर पुलिस खोजबीन में लगी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: श्रीमती श्रद्धा राजपूत
पति का नाम: राजू राजपूत
उम्र: 35 वर्ष
पता: विकास नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.