शाहरुख को ट्रैक कर रहा था धमकी देने वाला आरोपी:परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारियां जुटाने में लगा था

Updated on 22-11-2024 04:53 PM

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी फैजान खान रायपुर से गिरफ्तार हो चुका है। 10 दिनों तक उसे पुलिस रिमांड पर रखा गया है। जांच में सामने आया है कि धमकी देने से कई दिनों पहले से ही फैजान शाहरुख खान की लोकेशन ट्रैक कर रहा था और उनके परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी निकाल रहा था।

हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ फैजान ऑनलाइन सर्च की मदद से शाहरुख खान और उनके परिवार की सिक्योरिटी से जुड़ी जानकारी निकाल रहा था। फैजान, एक्टर के बेटे आर्यन खान को भी ट्रैक कर रहा था।

मुंबई पुलिस ने फैजान का एक दूसरा मोबाइल फोन जब्त किया था, जिसकी फोरेंसिक एनालिसिस रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आ सकी है।

लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है फैजान 

रिपोर्ट्स की मानें तो जब पुलिस कस्टडी में फैजान से एक्टर की लोकेशन ट्रेस करने से जुड़े सवाल किए गए तो वो लगातार अटपटे बयान देते हुए गुमराह कर रहा है।

बताते चलें कि शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

धमकी में कहा था- शाहरुख को मार दूंगा

DCP के अनुसार, बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अनजान नंबर से कॉल आया था। इसमें कॉलर ने धमकी देते हुए कहा, बैंड स्टैंड वाले शाहरुख को मार दूंगा। अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए गए तो शाहरुख खान को जान से मार दूंगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला- मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।

शिकायत मिलने के बाद मुंबई से तीन पुलिस अफसर रायपुर पहुंचे। 6 नवंबर की रात वे रायपुर के होटल में रुके। तड़के वे पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद फैजान के घर गए। धमकी भरे कॉल के संबंध में करीब 2 घंटे पूछताछ की।

गुम हुए मोबाइल से दी गई धमकी

इस दौरान पूछताछ में फैजान ने बताया कि उसका मोबाइल 2 नवंबर को गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उसने 4 नवंबर को खम्हारडीह थाने में कराई थी, जबकि बांद्रा पुलिस स्टेशन में धमकी भरा फोन कॉल 5 नवंबर को गया था। थाने में शिकायत की कॉपी दिखाने के बाद फैजान को छोड़ा गया। दोबारा पूछताछ के लिए 14 नवंबर को मुंबई बुलाया गया, हालांकि शक होने पर उसे पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। फैजान के शुरुआती बयान के अनुसार, धमकी उसके चोरी हुए मोबाइल से दी गई थी। उसके पास से जो दूसरा फोन बरामद हुआ, उसमें शाहरुख से जुड़ी कई चीजें सर्च की गई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.