भूमाफिया की अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन ने लगाई रोक...

Updated on 13-06-2023 10:54 PM

रायपुर। राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में भूमाफिया सक्रिय हैं और बेधड़क प्लॉटिंग में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला रायपुर से लगे धरसींवा का है जहां अवैध प्लॉटिंग जोरों पर चल रही है। इस मामले की शिकायत के बाद और अनुविभागीय अधिकारी की रिपोर्ट पर अपर कलेक्टर ने जिला पंजीयक को पत्र लिखकर धरसींवा तहसील के ग्राम चरौदा और तिवरिया में चल रही अवैध प्लॉटिंग के भूखंडों की खरीदी-बिक्री के पंजीयन पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में भूमाफिया बसंत अग्रवाल शामिल है। प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं, लेकिन पीछे से खेल उसी का चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि बसंत अग्रवाल अवैध प्लॉटिंग करता है, लेकिन रजिस्ट्री किसानों से करवाता है। ऐसे में इसका नाम सामने नहीं आता है, और किसान बेवजह फंस जाता है। बताया जा रहा है कि इस भूमाफिया द्वारा गोगांव, गिरौध और रावाभाठा में कई एकड़ों में अवैध प्लॉटिंग की गई है। बसंत अग्रवाल अपने आप को समाज सेवी बताता है। लेकिन समाज सेवा से इन्हे कोई सरोकार नहीं है। इन्हे तो बस अपना काम निकालना रहता है। सही समय में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजीयन पर रोक लगाने का पत्र जिला पंजीयक को जारी कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.