मिशन कनेक्ट से गाँव की चौपाल तक पहुँचा प्रशासन

Updated on 19-01-2026 11:13 AM

सुकमा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की “अंत्योदय“ और सुशासन की परिकल्पना को साकार करने के लिए सुकमा जिले में “मिशन कनेक्ट“ का शंखनाद किया गया है। संभागायुक्त  डोमन सिंह के निर्देशन तथा कलेक्टर  अमित कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों और फाइलों के बीच की दूरी को खत्म कर प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाना है।

गाँव-गाँव पहुँचे अधिकारी, मौके पर हुआ समाधान

मिशन कनेक्ट के तहत शनिवार को छिंदगढ़ विकासखंड की लगभग 60 पंचायतों में एक साथ जिला स्तरीय अधिकारियों ने दस्तक दी। यह केवल एक औपचारिक निरीक्षण नहीं था, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं को गहराई से समझने और उनके त्वरित निराकरण का एक सशक्त माध्यम बना। सुबह 10ः00 बजे से ही अधिकारी स्कूलों, आंगनबाड़ियों, आश्रम-छात्रावासों, ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य केंद्रों में सक्रिय नजर आए।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शासन की संवेदनशीलता को धरातल पर उतारा। अधिकारियों के द्वारा मध्यान्ह भोजन और पूरक पोषण आहार के गुणवत्ता की स्वयं जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से परीक्षण किया गया। ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया गया ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्या और सुझाव सुने, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास का एक नया सेतु निर्मित हुआ है।

कलेक्टर और सीईओ ने की मैदानी फीडबैक की समीक्षा

निरीक्षण के तुरंत बाद जनपद पंचायत छिंदगढ़ में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर  अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ  मुकुन्द ठाकुर ने एक-एक पंचायत की रिपोर्ट का बारीकी से विश्लेषण किया। कलेक्टर  अमित कुमार ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि जिला स्तर पर सुलझने वाली समस्याओं का निराकरण तत्काल प्रभाव से किया जाए। वहीं, राज्य स्तर के विषयों के लिए संबंधित विभागों को तुरंत पत्राचार करने के आदेश दिए गए।

कलेक्टर  अमित कुमार ने बताया कि मिशन कनेक्ट का लक्ष्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि शासन की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। हम प्रशासन को अधिक उत्तरदायी और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सुशासन की ओर बढ़ते कदम

“मिशन कनेक्ट“ के माध्यम से जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब योजनाएं केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाएंगी। अधिकारियों की इस सक्रियता से क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.