कृषि विभाग द्वारा उर्वरक निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर निर्धारित दर पर कराया गया खाद का वितरण

Updated on 08-08-2025 02:26 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद की अधिक दर बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर द्वारा जिले के निजी विक्रय परिसरों में विक्रय केन्द्रवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निजी केन्द्रों में भण्डारित उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित दर यूरिया 266.50 रूपए, डीएपी 1350 रूपए में कृषकों को वितरण कराया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम जंगलेसर में वरूण कृषि केन्द्र में उपलब्ध 43 बोरी यूरिया खाद का वितरण किसानों को कृषि विकास अधिकारी  अविनाश दुबे तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रजनी सोनटेके की उपस्थिति में कराया गया।

उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला कलेक्टर जनदर्शन में जिला किसान संघ द्वारा ऐसे किसान जो समिति के सदस्य नहीं है, उन्हें निजी विक्रय केन्द्रों के माध्यम से यूरिया खाद दिलाए जाने की मांग की गई थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाईन फर्टिलाईजर मॉनिटरिंग पोर्टल से ऑनलाईन खाद की सूची निकालकर उर्वरक निरीक्षक श्रीमती रमशिला गौरकर की उपस्थिति में किसानों के साथ मेसर्स अमर इंटरप्राईसेस राजनांदगांव में कृषकों की उपस्थिति में यूरिया का वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से कराया गया। जिसमें 70 बोरी यूरिया खाद का वितरण 35 किसानों को कराया गया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा सभी निजी उर्वरक विक्रय अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि उनके पास भण्डारित उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित दर पर कृषकों को विक्रय करने आवश्यक समन्वय स्थापित करें। किसी भी स्थिति में शिकायत पाये जाने पर संबंधित अनुज्ञप्तिधारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.