हिंडनबर्ग के भंवर में फंसे अडानी ने महीनेभर में जितना गंवाया, उतने में कंगाली से उबर जाता पाकिस्तान!

Updated on 20-02-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट अडानी समूह (Adani Group) के लिए कितनी घातक रही ,वो अब सामने आ रही है। अडानी समूह के बड़ा झटका लगा है। कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली हावी हो गई है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। शेयरों कि कीमत आधी रह गई है। गौतम अडानी (Gautam Adani) का नेटवर्थ भी गिरकर 49 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 24 जनवरी को शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद से अडानी को झटके लग रहे है। लगभग एक महीने बाद अडानी का मार्केट कैप 132 अरब डॉलर तक गिर गया है। इस रिपोर्ट ने अडानी को जितना नुकसान पहुंचाया है, उतने में तो पाकिस्तान अपने विदेशी कर्ज से उबर आता। खस्ताहाल पाकिस्तान के लोग महीनों बैठकर खा सकते थे।


हिंडनबर्ग के भंवर में फंसे अडानी

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आने के बाद से अब तक अडानी समूह का मार्केट कैप 132 अरब डॉलर तक गिर चुका है। कंपनी के शेयर गिर रहे है। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अडानी समूह अपनी बैलेंस शीट को मजबूत बता रही है। अपने कर्ज का रीपेमेंट कर रही है। कर्ज का बोझ कर रही है। नई डील के बजाए कंपनी को मजबूती देने के लिए काम कर रही है। अगर अडानी को हुए घाटे की तुलना पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से करें तो पाकिस्तान का विदेशी कर्ज लगभग 121.75 अरब अमेरिकी डॉलर का है। यानी जितने में पाकिस्तान अपना कर्ज चुका ले, उससे अधिक को अडानी पिछले एक महीने में गंवा चुके हैं।

    गौतम अडानी की दौलत रह गई आधी

    गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की दौलत पिछले एक महीने में घटकर आधे से भी कम हो गई है। गौतम अडानी का नेटवर्थ जो जनवरी के पहले हफ्ते में 127 अरब डॉलर था, वो गिरकर अब 47 अरब डॉलर पर रह गया। एक दिन में गौतम अडानी की संपत्ति 2.8 अरब डॉलर घट गई।

    अडानी के शेयरों का हाल

    सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अडानी के शेयरों मे बिकवाली हावी रही। अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर लाल निशान के साथ खुले। अडानी पावर, अडानी विल्मर, एनडीटीवी को छोड़कर बाकी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.