जरूरत के वक्त महतारी वंदन योजना की राशि आती है काम

Updated on 03-04-2025 05:34 PM

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सिंघिया पंचायत में रहने वाली संतरा बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की कमी पड़ती थी। पहले उम्र रहने पर वह किसी तरह हाजिरी-मजदूरी का काम करके कुछ पैसे का बंदोबस्त कर लिया करती थी, अब अधिक उम्र होने की वजह से वह चाहकर भी कही काम नहीं कर पाती, ऐसी परिस्थितियों में महतारी वंदन योजना से मिल रही एक हजार की राशि उनके घर की अनेक जरूरतों को पूरा करती है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघिया के ग्राम भदरापारा की रहने वाले संतरा बाई ने बताया कि उनके लिए एक हजार की राशि बड़ी राशि है। उसके पास आमदनी का और कोई जरिया नहीं है। आजकल जरूरत के समय कोई सौ रूपये भी नहीं देता, ऐसे में एक हजार रूपये प्रतिमाह खाते में डालकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम जैसी गरीब महिलाओं के प्रति बड़ा उपकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि हर महीने समय पर उनके खाते में जमा हो जाती है। इस पैसे से वह घर में साग-सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान खरीद पाती है। संतरा बाई ने बताया कि उनका राशनकार्ड भी बना हुआ है। इससे भी उन्हें बहुत मदद मिल जाती है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष ही उनका प्रधानमंत्री आवास भी बना है। आवास बन जाने से उन्हें झोपड़ी में जो परेशानियां हुआ करती थी वह अब अब दूर हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.