हो गया ऐलान! 31 मई को भारत आएंगे नेपाली पीएम प्रचंड, पीएम मोदी के साथ करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

Updated on 27-05-2023 07:05 PM
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के न्योते पर 31 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा करेंगे। यहां विदेश मंत्रालय सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले साल दिसंबर में, तीसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह प्रचंड की पहली विदेश यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यात्रा 31 मई से तीन मई तक होगी और मंत्रालय शनिवार को एक औपचारिक घोषणा करेगा। विदेश मंत्री एन पी सौद के सहयोगी अधिकारी ने बताया, ''विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की आधिकारिक यात्रा की औपचारिक घोषणा शनिवार को करेगा।

31 मई को भारत पहुंचेंगे प्रचंड

यह यात्रा 31 मई से तीन जून तक होगी और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के अलावा अन्य उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे। अधिकारी ने बताया कि यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच, भारत में नियुक्त नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने नयी दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस हफ्ते मुलाकात की और प्रचंड की आगामी यात्रा पर चर्चा की।

अंतिम दौर में प्रचंड के दौरे की तैयारियां

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सौद ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री प्रचंड के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सौद के अनुसार पीएम प्रचंड के भारत यात्रा के दौरान जल संसाधन, ऊर्जा सहयोग, व्यापार, वाणिज्य, पारगमन और बुनियादी ढांचे सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कुछ द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। नेपाली अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान आधा दर्जन से अधिक समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर और घोषणा की जाएगी।

किन-किन समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

इन समझौतों में एक डिजिटल भुगतान का समझौता भी शामिल होगा। इसके जरिए ई-वॉलेट का उपयोग करके सीमा पार भुगतान किया जा सकेगा। इसके अलावा कंचनपुर और दारचुला जिलों में महाकाली नदी के पार चंदानी-दोधरा और झूलाघाट क्षेत्रों में पुलों का निर्माण पर भी समझौता होगा। नेपाली कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि नेपाल भी भारत से मुर्रा भैंसों की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि संख्या पर कोई सहमति नहीं है, लेकिन बातचीत चल रही है। नेपाली क्षेत्र के अंदर भारत-वित्तपोषित पेट्रोलियम पाइपलाइन का और विस्तार, भैरहवा, चांदनी-दोधरा और नेपालगंज में एकीकृत जांच चौकियों का निर्माण, 480 मेगावाट की क्षमता वाले फुकोट-करनाली पनबिजली संयंत्र का विकास और जयनगर-कुर्था-बीजलपुरा-बरदीबास रेलवे खंड में बिजलपुरा तक विस्तारित रेलवे लाइन के 17 किलोमीटर के ट्रैक का हैंडओवर भी किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.