राज्यपाल के जरिए विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति वैध, कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका

Updated on 29-06-2023 06:58 PM
कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल के राज्यपाल द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को वैध बताया है। अदालत ने कहा कि 11 राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति बिल्कुल सही है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के फैसले को बरकरार रखा और कहा कि इन विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वारा की गई नियुक्तियां अवैध नहीं थीं।

मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य सरकार को इस बारे में आदेश दिया, जिसमें कहा गया कि, 'कुलपतियों के वेतन और अन्य बकाए का भुगतान तुरंत शुरू किया जाए।' दरअसल कथित तौर पर बंगाल की ममता सरकार ने कुलपतियों के वेतन को रोक दिया था। अस्थायी आधार पर कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

एक रिटायर्ड प्रोफेसर द्वारा मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ के समक्ष इसको लेकर जनहित याचिका दायर की गई थी। इसमें 11 राज्य विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। साथ ही जनहित याचिका में राज्यपाल और पश्चिम बंगाल सरकार को पक्षकार बनाया गया था।

याचिकाकर्ता और राज्य सरकार ने दावा किया कि कुलपतियों की नियुक्ति के आदेश अवैध थे। उन्होंने अदालत के समक्ष कहा कि राज्यपाल ने इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग से परामर्श नहीं किया गया। हालांकि, उच्च न्यायालय ने माना कि कुलाधिपति के पास कुलपतियों को नियुक्त करने की शक्ति है। उत्तर बंगाल में मौजूद बोस ने कहा, 'कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज एक फैसला सुनाया है। कुलपति अब जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे। वे रास्ता दिखाते हैं और जानते हैं कि क्या करना है।'

जिन विश्वविद्यालयों में 1 जून को अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति की गई, उनमें कलकत्ता विश्वविद्यालय, कल्याणी विश्वविद्यालय और जादवपुर विश्वविद्यालय शामिल हैं। कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति शांता दत्ता ने कहा, 'अदालत के आदेश से मुझे राहत मिली है। हमें कुलाधिपति के फैसले पर पूरा भरोसा था। इस बीच, बोस ने बुधवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.