फोन के साथ आने वाले ऐप्स चुरा रहे आपका डेटा! इन प्री-इंस्टॉल ऐप्स की छुट्टी करेगी सरकार, जल्द आएगा यह नियम

Updated on 15-03-2023 09:05 PM
नई दिल्ली : जब आप नया मोबाइल खरीदते हैं, तो देखते होंगे कि कई सारे ऐप्स उसमें पहले से डाउनलोड होते हैं। कुछ चाइनीज कंपनियों के मोबाइल (Chinese Mobiles) में तो इन ऐप्स की संख्या काफी ज्यादा होती है। इससे मोबाइल की काफी सारी रैम तो इन्हीं ऐप्स (Apps) से भर जाती है। इन ऐप्स के कोई खास यूज नहीं होते हैं। आमतौर पर इन ऐप्स को अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता। अब सरकार इस पर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने बीते दो वर्षों में सैकड़ों ऐप बैन किये हैं। सुरक्षा खतरे को ध्यान में रखते हुए इन्हें बैन किया गया। अब सरकार प्री-इंस्टॉल एप्स (Pre-installed apps) पर भी सख्ती दिखाने की तैयारी में है।


ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट की होगी स्क्रीनिंग


सरकार स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों पर सख्ती की तैयारी में है। सरकार ऐसा नियम लाएगी, जिससे कंपनियां फोन में ऐप्स प्री-इंस्टॉल नहीं कर सकेंगी। साथ ही सरकार ऑपरेटिंग सिस्टम में होने वाले अपडेट की भी स्क्रीनिंग करेगी। ऐसे में उन कंपनियों को बड़ा झटका लगेगा, जो फोन में ऐप्स प्री-इंस्टॉल करके देती है।

डेटा के मिसयूज पर चिंतित है सरकार

सरकार मोबाइल कंपनियों और ऐप्स द्वारा यूजर्स के डेटा के दुरुपयोग को लेकर चिंतित है। इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय डेटा के मिसयूज को रोकने की दिशा में प्रयास कर रहा है। भारत दुनिया में दूसरे नंबर का स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरर है। ऐसे में सरकार के इस फैसले का स्मार्टफोन मेकर्स पर बड़ा असर पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल ऐप्स यूजर की डेटा-सुरक्षा के लिए सही नहीं हैं। इन ऐप्स का उपयोग यूजर के डेटा की जासूसी के लिए होता है। भारत अब इन स्मार्टफोन कंपनियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

कंपनियों के बिजनस पर पड़ेगा असर

नए रूल्स आने से भारत में नए स्मार्टफोन लॉन्च की टाइमलाइन आगे बढ़ सकती है। इससे दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियां सैमसंग, शाओमी, वीवो और एपल सहित कई कपंनियों के प्री-इंस्टॉल ऐप्स से आने वाले बिजनस में काफी नुकसान होगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला


एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने कहा, 'प्री-इंस्टॉल एप्स एक कमजोर सिक्योरिटी पाइंट बन सकते हैं और हम चीन सहित किसी भी विदेशी देश को यह नहीं करने दे सकते हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.