अशोका विद्यालय में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से आलोकित हुआ वातावरण

Updated on 06-11-2025 01:14 PM
कवर्धा। अशोका पब्लिक विद्यालय में प्रथम सिख गुरु गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व का आयोजन श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष और भक्ति संगीत की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। दीपों की रौशनी और पुष्पों की सुगंध ने परिसर को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और गुरु वाणी के मधुर कीर्तन से हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और उनके तीन मुख्य उपदेश — “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” — पर आधारित भाषण, कविताएँ और समूह गीत प्रस्तुत किए।
छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “गुरु नानक देव जी का संदेश-प्रकाश” नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें गुरु जी के उपदेशों को भावनात्मक और प्रेरक रूप में प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के संचालक पवन देवांगन एवं श्रीमती सारिका देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा, “गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, एकता और सेवा की भावना फैलानी चाहिए। मानव सेवा ही गुरु जी के जीवन का मूलमंत्र है।”
कार्यक्रम में सिख समुदाय के छात्र-छात्राओं ने विशेष भागीदारी निभाई। चंचल कौर बाधवा, हरसहज कौर, जसप्रीत कौर बाधवा, टिकेन्द्र, कौस्तुभ और उनकी समुद्रा हाउस टीम ने शबद-कीर्तन और भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया।पूरा विद्यालय गुरु नानक देव जी की जय-जयकार से गूंज उठा। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में विद्यालय परिवार ने गुरु नानक जयंती को प्रेम, भाईचारे और मानवता के संदेश के रूप में मनाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.