फेसबुक लाइव में उद्धव गुट के नेता की हत्या हमलावर ने भी किया सुसाइड

Updated on 09-02-2024 12:23 PM

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार (8 फरवरी) रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक को फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान गोली मारी गई। अभिषेक पर हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारीं। इससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मॉरिस के रूप में की गई है।

अभिषेक घोषालकर ​​​​​​शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस बुलाया था। इस मामले में पुलिस ने मेहुल पारिख नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग से पहले मॉरिस और मेहुल की मुलाकात हुई थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वीडियो में दिखी अभिषेक पर की गई फायरिंग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा गया कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे। इसी दौरान मॉरिस ने उन पर 4-5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया
मुंबई पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि मॉरिस को मुंबई पुलिस की ओर से कोई हथियार लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। इसलिए मॉरिस ने जिस हथियार से फायरिंग की, उसके अवैध होने का शक है।

शिवसेना नेता की हत्या और हमलावर की खुदकुशी को लेकर दो अलग-अलग FIR दर्ज किए गए हैं। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक और मॉरिस के बीच कुछ मनमुटाव था। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके कारण गुरुवार की रात मॉरिस के बुलाने पर घोषालकर उसके ऑफिस आए थे। लाइव के दौरान अभिषेक कहते भी हैं कि उन्हें मॉरिस के साथ देखकर लोग हैरान होंगे।

राउत का दावा- आरोपी को शिंदे गुट जॉइन करने का ऑफर मिला था

घटना को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि CM शिंदे 4 दिन पहले अपने आवास 'वर्षा' पर हमलावर मॉरिस से मिले थे। मॉरिस को शिंदे गुट जॉइन करने का ऑफर मिला था। ​​​​​​

राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कहा- महाराष्ट्र में गुंडा राज है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ​​​​​​पूरी तरह विफल हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

वहीं, उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्होंने शाम में अभिषेक से मुलाकात की थी। महाराष्ट्र में अब कानून का कोई डर नहीं है। कोई सुरक्षित नहीं है।

इस मामले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पंवार ने भी बयान दिया है। उन्होंने के कहा कि यह गलत और दुर्भाग्यपूर्ण था। राज्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। पंवार ने कहा कि घटना की पूरी इंवेस्टिगेशन होनी चाहिए।

पिछले हफ्ते BJP ​​​​​​विधायक ने शिंदे गुट के नेता पर थाने में फायरिंग की थी

उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोषालकर की हत्या से एक हफ्ते पहले 2 फरवरी को शिंदे गुट के शिवसेना नेता पर फायरिंग हुई थी। महाराष्ट्र के उल्हासनगर में BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने जमीन विवाद के चलते शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मारी थी। महेश गायकवाड़ को छह गोलियां लगी थीं। अभी उनकी हालत स्थिर है।

बताया गया कि गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए 2 फरवरी की रात करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। आरोपी BJP विधायक समेत 3 फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई। इन्हें उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.