140 km/h की स्पीड से आई बॉल, क्लासेन ने बिजली की फुर्ती से शिखर धवन को किया स्टंप आउट

Updated on 10-04-2024 01:48 PM
मुल्लांपुर: हेनरिक क्लासेन ने मंगलवार रात महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के एक कांटे की टक्कर में चमत्कारिक ग्लव्स वर्क दिखाया। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही गेंद पर शिखर धवन को स्टंप आउट कर दिया। किसी पेसर के खिलाफ 0.25 सेकंड के भीतर की गई इस स्टंपिंग से फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई, जो आज भी इसी बिजली की की गति से स्टंपिंग करते हैं। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के सामने तेज गति से रन बनाने की चुनौती थी। मगर भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा होने नहीं दिया, उन्होंने क्लासेन को पीछे रहने के बजाय ऊपर आने के लिए कहा और यह प्लान काम कर गया।

दरअसल, पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही थी। चार ओवर में सिर्फ 14 रन बनाने में ही पंजाब ने दो बड़े विकेट गंवा दिए थे। जॉनी बेयरस्टो और सैम करने के सस्ते में निपटने के बाद अब जिम्मेदारी शिखर धवन के कंधों पर थी। भुवी ने पांचवें ओवर की दूसरी बॉल पर धवन का स्लिप में एक आसान कैच अब्दुल समद ने टपका दिया था। गेंद चौके के लिए बाउंड्री के पार चली गई। अब भुवी ने चौथी गेंद गुड लेंथ पर डाली। 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आई बॉल पर धवन आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहते थे, शायद उनका मकसद गेंदबाज की लैंथ बिगाड़ना था, लेकिन वह अपने ही जाल में फंस गए।
गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में गई, जहां से हेनरिक क्लासेन ने गेंद को पकड़कर सीधा स्टंप्स पर लगाया। धवन क्रीज के बाहर ही खड़े रह गए। इस तरह पंजाब को 20 रन पर तीसरा झटका लगा और शिखर धवन 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके चेहरे पर जीवनदान का फायदा न उठा पाने का मलाल साफतौर पर देखा जा सकता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.