बुलेट की रफ्तार से अंपायर को लगी गेंद, जितेश की बैटिंग से फैली दहशत, टल गया बड़ा हादसा

Updated on 02-12-2023 02:30 PM
रायपुर: पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू टीम को 154 रन पर समेटकर जीत सुनिश्चित कर दी।

टीम इंडिया की इस जीत में गेंद और बैट से कई खिलाड़ी चमके। इसमें जितेश शर्मा का नाम भी शामिल है। जितेश को इस सीरीज में पहली बार मौका मिला था। उन्होंने 19 गेंद में 35 रन कूटे। अपनी पारी में जितेश ने तीन छक्के और एक चौका लगाया। इस दौरान उन्होंने और भी कई आकर्षक शॉट लगाए।

जितेश की धुआंधार बैटिंग को देखकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज दहशत में आ गए थे। सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, अंपायर के मन भी खौफ पैदा हो गया था। दरअसल पारी के 15 ओवर तीसरी गेंद पर जितेश ऐसा करारा शॉट लगाया कि वह सीधे अंपायर को जा लगी। गनीमत यह रही कि गेंद अंपायर के हाथ में लगी।

जितेश ने जो शॉट लगाया था उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि अगर वह शरीर के किसी ऊपरी में हिस्से में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन वह टल गया। इसके बाद से ही जितेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिंकू ने भी किया धूम-धड़ाका

यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ की ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद टीम इंडिया बीच में दो विकेट जल्दी से गिर गए थे, लेकिन रिंकू सिंह ने एक बार फिर से मोर्चा संभालते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ जमकर धूम धड़ाका किया। रिंकू ने 29 गेंद में 46 रन बना डाले। अपनी इस पारी में रिंकू ने 4 चौके और 2 बेहतरीन छक्के भी लगाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.