दोनों हाथों और छाती के बीच से निकली गेंद, पाकिस्तानी की फील्डिंग देख नहीं रुकेगी हंसी

Updated on 14-12-2023 02:30 PM
पर्थ: पाकिस्तान क्रिकेट टीम दुनिया के किसी कोने में खेल रहे हों और उसके प्लेयर्स का मजाक न बने, भला ऐसा कब हुआ है। अब अब्दुल्ला शफीक को ही ले लीजिए। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। यहां शफीक ने एक ऐसा कैच छोड़ दिया, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि अगर कोई गली का खिलाड़ी भी होता तो कैच लपक लेता। यह कैच ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा का था और गेंदबाज आमेर जमाल 10 कदम दूर खड़े होकर निराशा भरी नजरों से देखते रह गए। जो टीवी पर मैच देख रहा था वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा होगा।

उस्मान ख्वाजा हवा में खेल बैठे शॉट
दरअसल, यह सब कुछ 16वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। पाकिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमेर जमाल ने गुड लेंथ की बॉल की। इस पर उस्मान ख्वाजा हवा में शॉट खेलना चाहते थे और उन्होंने खेला भी, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर काफी ऊपर उठ गई। गेंद स्लिप के ऊपर ही थी। फील्डर अब्दुल्ला शफीक के पास काफी मौका था। वह गेंद के नीचे आए और खुद को कैच के लिए तैयार किया। गेंद उनके हाथों के बीच में गिरती नजर आ रही थी तभी खेल हो गया।

शफीक के हाथों और छाती के बीच से निकल गई गेंद
शफीक के दोनों हाथों और छाती के बीच से गेंद नीचे गिर गई। यही नहीं, गेंद गिरने के बाद तेजी से बाउंड्री के भी बाहर चली गई। दूसरी ओर, गेंदबाज आमेर निराशा वाली नजरों से देखते रह गए। वह कुछ नहीं कर सकते थे। उस्मान ख्वाजा के चेहरे पर मुस्कान थी और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के चेहरे निराश थे। बता दें कि इस मैच में आमेर जमाल ने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया और उस्मान ख्वाजा उनके पहले शिकार हो सकते थे, लेकिन वह कैच ड्रॉप की वजह से मौका चूक गए।

दूसरी ओर, उस्मान ख्वाजा 98 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 October 2026
    नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
     05 October 2026
    नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
     05 October 2026
    इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
     05 October 2026
    नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
     05 October 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
     05 October 2026
    भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
     03 October 2026
    नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
     03 October 2026
    नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
     03 October 2026
    नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
    Advt.