बल्ला बोल रहा है... क्रिस गेल पर भारी पड़ा गौतम गंभीर, इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात के दांत किए खट्टे

Updated on 07-12-2023 01:41 PM
सूरत: क्रिस गेल की 84 रनों की तूफानी पारी के बावजूद एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को इंडिया कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन से हार मिली। मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स की टीम ने गौतम गंभीर की 51 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी से 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 211 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम के लिए क्रिस गेल ने दमदार बैटिंग की। 55 गेंद की अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इसके अलावा गुजरात के लिए केविन ओ ब्रायन ने भी धमाकेदार फिफ्टी जड़ी। ओ ब्रायन ने 33 गेंद में 57 रन कूट दिए लेकिन गेल और ओ ब्रायन के अलावा और कोई भी खिलाड़ी अपना कमाल नहीं दिखा सके।

ओ ब्रायन के आउट होने के बाद चार बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 5 बनाकर सके, जिसके कारण टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा। वहीं इंडिया कैपिटल्स के लिए रस्टी थेरॉन और ईश्वर पांडे ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा फिदेल एडवर्ड्स और इसरू उडाना के खाते में एक-एक विकेट आया।

गंभीर ने बनाए 51 रन

गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को कैपिटल्स को मैच में पहले बल्लेबाजी न्योता मिला था। गंभीर ने 30 गेंद में 51 रनों की पारी खेली। इसके बाद के भी बल्लेबाजों ने दमदार खेल दिखाया। इंडिया कैपिटल्स के लिए बेन डंक और भरत चिपली ने भी कमाल की बैटिंग की। बेन डंक 30 रन बनाए थे तो चिपली ने 35 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा रिकार्डो पॉवेल ने 28 और केवीन पीटरसन ने 26 रनों का योगादान जबकि क्रिर्क एडवर्ड्स ने भी 20 गेंद में 26 रनों की दमदार पारी खेली।

वहीं गेंदबाजी में गुजरात के लिए रियाद एमरिट और रजत भाटिया ने दो विकेट झटके। इसके अलावा सबरजीत लड्डा, एस श्रीसंत और सीकुगे प्रसन्ना को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.