बल्लेबाज ने मारा चौका और फिर मांगनी पड़ी माफी... सूर्यकुमार यादव ने ऐसा क्यों किया

Updated on 30-08-2024 05:27 PM
चेन्नई: भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बुची बाबू टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं। कोयंबटूर के श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस क्रिकेट ग्राउंड पर तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन के खिलाफ मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी भी की। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर भी टी20 सीरीज के दौरान गेंदबाजी की थी। उससे पहले सूर्या ने इंटरनेशनल मैच में कभी गेंदबाजी नहीं की थी।

सूर्यकुमार ने फेंका बीमर

सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी के दौरान बीमर फेंक दिया। यह घटना मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में घटी। सूर्यकुमार यादव ने अपने ओवर की तीसरी गेंद उनके हाथ से ठीक से नहीं निकली और बल्लेबाज के सीने के पास गई। गेंद में स्पीड नहीं होने की वजह से बल्लेबाज अतीश एस आर ने इसे पुल कर दिया। गेंद बाउंड्री से लिए गई लेकिन फिर भी सूर्यकुमार यादव को अपनी गलती का तुरंत एहसास हुआ और उन्होंने हाथ उठाकर बल्लेबाज से माफी मांगी। सूर्या ने एक ही ओवर डाला और 10 रन खर्च किए।

मुंबई को मिली बड़ी हार

मुंबई को इस मैच में तमिलनाडु के खिलाफ करारी हार मिली है। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी पहली पारी में 379 रन बनाए, जबकि मुंबई की टीम 156 रन पर ही सिमट गई। मुंबई की पहली पारी में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे।तमिलनाडु ने पहली पारी के आधार पर 223 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में तमिलनाडु की टीम 286 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मुंबई को जीत के लिए 510 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है। मैच के चौथे दिन मुंबई की दूसरी पारी 223 रनों पर सिमट गई। इस तरह तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन ने मैच को 286 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। दूसरी पारी में कप्तान सरफराज खान खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.