सेट थे बल्लेबाज, 200 के पार जाती दिख रही थी आरसीबी... फिर दो गेंदों में पलट गया पूरा मैच

Updated on 23-05-2024 12:20 PM
अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली। लगातार 6 मैच जीतकर आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह पक्की की थी। दूसरी तरफ राजस्थान को मई में एक भी जीत नहीं मिली थी। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में संजू सैमसन की टीम को आरसीबी को हराकर टूर्नामेंट से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।

अश्विन ने पलट दिया मैच

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बल्ले से अच्छी शुरुआत की थी। पहले फाफ डु प्लेसिस और फिर विराट कोहली के आउट होने के बाद भी टीम लगातार रन बना रही थी। लेकिन फिर अश्विन ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच पलट दिया। उन्होंने पहले सेट हो चुके कैमरून ग्रीन को आउट किया। वह कैरम बॉल को नहीं भांप पा और रोवमैन पॉवेल को कैच दे बैठे।

मैक्सवेल का नहीं खुला खाता

अश्विन ने अगली गेंद पर आरसीबी को और भी बड़ा झटका दे दिया। टी20 के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक हो गए। आते ही मैक्सवेल ने कमाल की बॉलिंग कर रहे अश्विन को दबाव में डालने की कोशिश की। उन्होंने पहली गेंद को ही लॉन्ग ऑन पर छक्का मारने की कोशिश की लेकिन गेंद वहां फील्डिंग कर रहे ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई। इस तरह आरसीबी का स्कोर दो गेंद पर ही 97 रन पर 2 विकेट से 97 पर 4 हो गया।

मैच में क्या क्या हुआ?

अपने दो प्रमुख बल्लेबाजों को दो गेंदों पर खोने के बाद आरसीबी लगातार स्ट्रगल करती रही। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी के बल्ले से 45 रनों की सबसे बड़ी पारी निकली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.