27 को होगा सबसे बड़ा सौदा, 2000000000 लोगों के लिए बनेगा बाजार, भारत-ईयू के बीच ट्रेड डील खास क्यों?

Updated on 21-01-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच होने वाली ट्रेड डील पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। दोनों देश इस ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। इस समझौते की औपचारिक घोषणा 27 जनवरी को होने की उम्मीद है। यह घोषणा गणतंत्र दिवस समारोह के ठीक एक दिन बाद होगी, जिसमें ईयू के शीर्ष नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा है कि ईयू भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे सभी सौदों का बाप यानी मदर ऑफ ऑल डील्स कह रहे हैं। यह बात उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूरोप दुनिया के साथ व्यापार और सहयोग बढ़ाना चाहता है।

समझौता बनाएगा बड़ा बाजार

वॉन डेर लेयन ने भारत के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के बड़े पैमाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा समझौता होगा जो 2 अरब लोगों के लिए एक बाजार बनाएगा, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (Global GDP) का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने यह भी बताया कि वह अगले वीकेंड भारत की यात्रा करेंगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रस्तावित व्यापार समझौते पर चल रहे काम को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यूरोप और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सहयोग को गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण काम किया जाना है।

25 जनवरी से शुरू होगा दौरा

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस डा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। ये दोनों यूरोपीय संघ के नेता 25 जनवरी से तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। कार्यक्रम इस प्रकार होगा:
  • इस यात्रा के दौरान दोनों नेता 27 जनवरी को 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन (India-EU Summit) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे।
  • राष्ट्रपति कोस्टा और राष्ट्रपति वॉन डेर लेयन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीमित और प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता करेंगे।
  • भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के मौके पर एक भारत-यूरोपीय संघ व्यापार मंच (India-EU Business Forum) भी आयोजित होने की उम्मीद है।

ट्रेड पार्टनर से बढ़ेगा व्यापार

निर्यातकों के संगठन FIEO के महानिदेशक डॉ. अजय सहाय ने कहा, 'इस FTA से हमारे सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर से व्यापार बढ़ेगा। इससे टैरिफ के मौजूदा माहौल से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में बहुत मदद मिलेगी।' गारमेंट और टेक्सटाइल्स सेक्टर के लिए FTA को ऐतिहासिक अवसर बताते हुए CTA अपैरल्स के चेयरमैन डॉ. मुकेश कसल ने कहा, 'कम ड्यूटी पर या ड्यूटी फ्री एक्सपोर्ट की सुविधा मिलने से भारतीय निर्यातकों को मदद मिलेगी, खासतौर से उन देशों के मुकाबले, जिन्हें अभी रियायत मिली हुई है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.