अमेरिका में पेट्रोल की कीमत में एक साल में सबसे बड़ी उछाल, जानिए आपके शहर का हाल

Updated on 27-07-2023 02:11 PM

नई दिल्ली: अमेरिका में पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) में एक साल में सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली है। मंगलवार को यह चार सेंट की तेजी के साथ 3.64 डॉलर प्रति गैलन पर पहुंच गई। यह सात जून, 2022 के बाद पेट्रोल की कीमत में एक दिन में सबसे बड़ी तेजी है। हालांकि पिछले साल की तुलना में देश में पेट्रोल की कीमत अब भी काफी कम है। पिछले साल यह पांच डॉलर प्रति गैलन पर पहुंच गई थी। कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण इसकी रिटेल कीमत में तेजी आई है। कच्चा तेल तीन महीने के टॉप पर चला गया है। यूक्रेन के पोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रूसी हमले के बाद सभी तरह की कमोडिटीज की कीमत में तेजी आई है। एक हफ्ते में पेट्रोल की कीमत में आठ सेंट से अधिक तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि ओपेक और रूस के प्रॉडक्शन में गिरावट और भारी गर्मी के कारण पेट्रोल की कीमत में तेजी आई है।


गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड 0.73 डॉलर यानी 0.88 फीसदी तेजी के साथ 83.85 परसेंट पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच भारत में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-diesel price) में एक बार फिर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। मई में केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। उसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.