कलर्स मॉल के पास मिला युवती का शव

Updated on 10-11-2024 05:15 PM

रायपुर । राजधानी रायपुर के पॉश एरिया में एक लड़की की लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। शव एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मिला है। कुत्ते जब शव के अंग को पकड़कर सड़क पर दौड़े तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, कलर्स मॉल के पास बिल्डर कंपनी की अंडर कंस्ट्रक्शन साइट है। शनिवार की रात सात 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि वहां से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहीं पास में एक इंसान की खोपड़ी पड़ी हुई थी।

आसपास कुत्ते घूम रहे थे। लोगों ने बताया कि कुत्तों ने खोपड़ी को बाल के सहारे सड़क पर लाया था। पुलिस जब बिल्डिंग के अंदर घुसी। तो अंदर ढेर सारा मलबा पड़ा हुआ था और तेज बदबू आ रही थी। मलबा हटाकर देखा गया तो अंदर एक लड़की की लाश पड़ी थी जो अर्धनग्न हालत में थी। इसके बाद पुलिस ने फौरन मेडिकल टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। पुलिस आशंका जता रही है कि युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। उसके शरीर के ऊपर सिर का हिस्सा अलग हो चुका था।

इसके अलावा पैरों के हिस्से भी जानवरों ने नोंच लिए थे। लाश का चेहरा नहीं होने की वजह से पुलिस युवती की पहचान नहीं कर पाई है। हालांकि कद-काठी और कपड़ों के आधार पर पुलिस पता लगा रही है। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। बिल्डिंग में काम बंद होने की वजह से इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया है। इस मामले में आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.