रजत दलाल की बहन को लेटर लिखकर छेड़ता था लड़का, यूट्यूबर ने कहा- वो अभी भी बेड रेस्ट पर है!

Updated on 21-11-2024 02:14 PM
'बिग बॉस 18' अपने सफर पर है। हाल ही में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। सभी इस शो को जीतने के लिए गेम खेल रहे हैं। इस दौरान सदस्य अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे भी करते नजर आते हैं। रजत दलाल ने हाल ही में एक किस्सा शेयर किया, जो उनकी बहन से जुड़ा है।Rajat Dalal और कशिश कपूर में बहस होती है। रजत ने ताना मारा कि कशिश ने अपने पिछले शो में फाइनल तक जाने की बजाय पैसों को चुनना चुना था। इस पर कशिश ने भी पलटवार किया कि उन्होंने किसी को गाड़ी से नहीं उड़ाया!

रजत दलाल ने किया खुलासा

इसके बाद पावरलिफ्टर रजत दलाल ने एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वो छठी क्लास में थे, तब एक बंदा उनकी बहन को लेटर लिखकर छेड़ता था। वो अभी भी बेड रेस्ट पर है (बिस्तर पर है)।

करण वीर मेहरा ने दी धमकी!

गुरुवार के एपिसोड में रजत और करणवीर मेहरा में भी बहस होगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि करण सामने आकर रजत को बताते हैं कि उनकी मां का दिल्ली में पॉलिटिकल कनेक्शन है। उन्होंने पुलिस को ट्रेनिंग दी है। इस पर रजत बाद में दिग्विजय को बोलते नजर आते हैं कि उनकी पहुंच, करण की पहुंच से काफी ऊपर है।

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 18'?

आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। ये सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे टेलीकास्ट होता है। संडे को भोजपुरी स्टार रवि किशन अपना सेगमेंट लेकर आते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.