ट्रक ड्राइवर की बहादुरी ने पूरे गांव को बचाया आग के कहर से, जानिए क्या हुआ छकरबंधा में
Updated on
08-06-2023 06:34 PM
गया: बिहार के गया में बीड़ी के पत्ते से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से बीड़ी पत्ते लदा ट्रक धू-धू कर खाक हो गया। इस दौरान ड्राइवर ने साहस दिखाते हुए अपने ट्रक को ग्रामीण कस्बे से बाहर निकाला और जंगल वाले इलाके में लाकर खड़ा कर दिया। इससे बड़ी हादसा टल गया। वहीं चालक और उप चालक दोनों सुरक्षित बताए जाते हैं।घटना गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना के बलथरवा क्षेत्र में हुई है। जानकारी के अनुसार बीड़ी पत्ता लोड कर ट्रक जंगल के इलाके से निकला था। इसके बाद वो ग्रामीण कस्बे वाले इलाके से होकर बीड़ी लोड ट्रक गुजर रहा था।
ऐसे लगी ट्रक में आग
गांव से गुजरने के दौरान बिजली के सप्लाई तार से चिन्गारी निकली। ये ट्रक पर गिरी और इसने बीड़ी पत्ते में आग लगा दी। इसके बाद आग धीरे-धीरे तेजी से बढ़ने लगी और फिर देखते देखते ट्रक जल कर पूरी तरह से खाक हो गया। इस घटना में ट्रक के ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार गया के जंगल वाले छकरबंधा के इलाके से बीड़ी पत्ता लोड ट्रक गुजर रहा था, इसी क्रम में आग लगने की घटना हुई। जहां पर आग लगने की घटना हुई, वहां ग्रामीण कस्बा था। ड्राइवर ने हालात को भांंपते हुए काफी तेज रफ्तार में ट्रक को निकाला और उसे जंगल में ले गया। इसके बाद ड्राइवर और खलासी नीचे कूद गए। इस तरह न सिर्फ ड्राइवर-खलासी ने सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि ग्रामीण इलाके में बड़ी क्षति होने से बचा लिया। वहीं, बीड़ी पत्ते लोड ट्रक में आग लगने की घटना की जानकारी के बाद संबंधित थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…