बुलबुला फूटने वाला है, एक साल में सोना 7 गुना तो चांदी ढाई गुना हो जाएगी महंगी, रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी

Updated on 17-03-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: क्या सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी का बुलबुला फूटने वाला है? 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ( Robert Kiyosaki ) ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि दुनिया इतिहास के सबसे बड़े फाइनेंशियल बबल के कगार पर खड़ी है। यह ऐसा बबल यानी बुलबुला है जो कभी भी फूट सकता है। उन्होंने लिखा कि इसके फूटने के एक साल बाद सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बेहताशा तेजी आएगी।

रॉबर्ट कियोसाकी ने पोस्ट में लिखा है कि कोई एक पिन इस बड़े बुलबुले को फोड़ेगी। हालांकि यह कब होगा, उन्होंने इसके बारे में तो नहीं बताया लेकिन इतना कहा है कि यह जल्दी होने वाला है। कियोसाकी के मुताबिक बुलबुला फूटना तय है, सवाल सिर्फ 'कब' का है। उन्होंने कहा कि कोई बड़ा इवेंट या ट्रिगर इस क्रैश की वजह बनेगा और वह समय अब ज्यादा दूर नहीं है\

बढ़ जाएंगे सोना चांदी के दाम

कियोसाकी ने पोस्ट में लिखा है कि इस बबल के फूटने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आएगी। इंटरनेशनल लेवल पर एक साल में ही सोने की कीमत 35 हजार डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। अभी यह करीब 5000 डॉलर प्रति औंस है। यानी कियोसाकी के मुताबिक एक साल में सोने की कीमत करीब 7 गुना हो जाएगी।

वहीं कियोसाकी ने चांदी के बारे में लिखा है कि बुलबुला फूटने के एक साल बाद इस धातु की कीमत 200 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। अभी चांदी करीब 82 डॉलर पर है। यानी एक साल में चांदी की कीमत बढ़कर करीब ढाई गुना हो जाएगी।

10 गुना हो जाएगी बिटकॉइन की कीमत

कियोसाकी के मुताबिक बुलबुला फूटने के एक साल बाद बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत भी काफी बढ़ जाएगी। उन्होंने लिखा है कि एक बिटकॉइन की कीमत एक साल बाद बढ़कर 7.50 लाख डॉलर हो जाएगी। अभी इसकी कीमत 74 हजार से कुछ ऊपर है। यानी बिटकॉइन की कीमत 10 गुना से ज्यादा बढ़ जाएगी।

बिटकॉइन ही नहीं, इथेरियम की कीमत में भी बेहताशा तेजी आएगी। एक इथेरियम की वैल्यू एक साल बाद बढ़कर 95 हजार डॉलर हो जाएगी। अभी एक इथेरियम की कीमत करीब 2300 डॉलर है। यानी दुनिया की दूसरे सबसे महंगी क्रिप्टो इथेरियम की वैल्यू एक साल में 40 गुना से ज्यादा हो जाएगी।

अमीर बनने का मौका?

यह पहली बार नहीं है जब कियोसाकी ने सोना, चांदी और क्रिप्टो को लेकर इस तरक की भविष्यवाणी की है। वह पहले भी इस तरह की बातें करते रहे हैं। उनकी कई बातें सही साबित हुई हैं और कई नहीं। कियोसाकी ने अपनी पोस्ट के आखिर में सवाल उठाया कि क्या आने वाला संकट निवेशकों के लिए अमीर बनने का मौका साबित होगा। उनके अनुसार जो लोग सही समय पर सही एसेट्स में निवेश करेंगे, वे इस उथल-पुथल से फायदा उठा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.