जुमलों से सजा है बजट, जनता की ज़िंदगी से बेखबर है बीजेपी सरकार : अनिला भेड़िया

Updated on 02-02-2026 03:22 PM

दल्ली राजहरा। डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने केंद्र सरकार के बजट पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह बजट शब्दों और जुमलों से सजा हुआ है, इसमें देश की जनता की वास्तविक जिंदगी की झलक दिखाई नहीं देती।

पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा है कि आज देश का युवा बेरोज़गारी से जूझ रहा है, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर लगातार गिरावट में है, विदेशी निवेशक भारत से पूंजी निकाल रहे हैं, मध्यम वर्ग की बचत तेजी से घट रही है और किसान संकट में फंसे हुए हैं। इसके बावजूद  बीजेपी सरकार का बजट इन गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह मौन है। श्रीमती भेड़िया ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने एकबार फिर आंकड़ों और भाषणों से हकीकत छिपाने की कोशिश की है। न तो रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस रोडमैप है, न किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई ठोस पहल और न ही महंगाई से त्रस्त आम परिवारों को कोई वास्तविक राहत। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का रोडमैप नहीं, बल्कि सरकार की आत्मप्रशंसा का दस्तावेज है। देश को जिस संवेदनशीलता और दूरदृष्टि की जरूरत है, वह इस बजट में पूरी तरह नदारद है।अनिला भेड़िया ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए और जमीनी सच्चाइयों को स्वीकार करते हुए रोजगार, कृषि, छोटे उद्योग और आम जनता के हित में ठोस आर्थिक कदम उठाने चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.