बिलासपुर निगम में 15 अप्रैल को पेश होगा बजट

Updated on 10-04-2025 01:27 PM

बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की पहली बैठक 15 अप्रैल को देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में होगी। इसमें निगम का बजट पेश किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के पार्षद बिना नेता प्रतिपक्ष के इस बैठक में शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष बनाने के सवाल पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि 18 पार्षद सामूहिक रूप से सामान्य सभा में मुकाबला करेंगे और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाएंगे। वहीं, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी और आपसी कलह के चलते नेता प्रतिपक्ष तय नहीं हो सका है। बता दें कि सामान्य सभा की बैठक के पहले एक घंटे का प्रश्नकाल होगा। इसके लिए पार्षद 10 अप्रैल तक दो-दो प्रश्न विकास भवन में जमा कर सकेंगे। 11 अप्रैल को लॉटरी से प्रश्न निकाले ​जाएंगे। सामान्य सभा के ​दिन शुरू का एक घंटा प्रश्नकाल के लिए रिजर्व होगा। जिसमें एमआईसी मेंबर पार्षदों के सवालों का जवाब देंगे।

इसके बाद सदन की कार्रवाई शुरू होगी। सामान्य सभा में 9 एजेंडों पर चर्चा होगी, जिसके बाद बहुमत से सभी प्रस्ताव पास किए जाएंगे। इसके बाद बजट पास किया जाएगा। इस बार नगर निगम का बजट 1089 करोड़ रुपए का प्रस्तावित है, जो पिछले साल की तुलना में 38 करोड़ रुपए अधिक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.