आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है महंगाई का बोझ, इस वजह से बढ़ी वित्त मंत्रालय की चिंता, पूरी डिटेल

Updated on 07-07-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय की वार्षिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि अगर अल नीनो का असर बढ़ा तो देश के कंज्यूमर के लिए स्थिति खराब होने की आशंका है। यानी खाद्य वस्तुओं की चीजों में तेजी रहने की आशंका है। समीक्षा में इकॉनमी को लेकर कहा गया है कि बेहतर मैनेजमेंट से भारत की इकॉनमी में स्थिरता आई है, मगर अब भी चुनौतियां बरकरार हैं। गौरतलब है कि इस वक्त टमाटर सहित कई सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। दाल, चावल और गेहूं के दामों को कंट्रोल करने के लिए सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

वित्त मंत्रालय की मई के लिए मासिक आर्थिक समीक्षा और 2023 की वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि जो कारक विकास की गति को बाधित कर सकते हैं उनमें भू-राजनीतिक तनाव का बढ़ना, ग्लोबल फाइनेंशल सिस्टम में बढ़ी हुई अस्थिरता, दुनिया शेयर बाजारों में गिरावट का रुख, अल नीनो प्रभाव की उच्च तीव्रता और व्यापार गतिविधियों में प्रमुख रूप से सुस्ती शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में फैली जटिल चुनौतियों के बीच वृहद आर्थिक प्रबंधन शानदार रहा है। इसने भारत की वृहद आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है और आज हमारा देश दूसरे देशों के मुकाबले अधिक तेजी से आगे बढ़ने की राह पर है।

शुल्कों में हो सकती है कटौती

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सरकार महंगाई के दबाव को कम करने के लिए शुल्कों में कटौती कर सकती है और कल्याण पर खर्च बढ़ा सकती है। इसके अलावा सरकार अपने पूंजीगत व्यय के बढ़े प्रावधान को कायम रख सकती है, जिसकी वजह से आज निजी निवेश लाने में मदद मिल रही है। भारत की इकॉनमी की ग्रोथ की जो रफ्तार बीते वित्त वर्ष में शुरू हुई है, वह 2023-24 में भी जारी है। तमाम आंकड़े इसकी ओर इशारा करते हैं। शहरी मांग मजबूत बनी हुई है। गाडि़यों बिक्री के ऊंचे आंकड़ों, ईंधन की खपत और UPI लेनदेन में तेजी का दौर जारी है। साथ ही दोपहिया और तिपहिया की मजबूत बिक्री के साथ ग्रामीण मांग भी सुधार की राह पर है।

चावल की कीमतों में 9 पर्सेंट की तेजी

देश में चावल की कीमत नौ फीसदी की तेजी के साथ पांच साल के हाई पर पहुंच गई है। इस साल अल नीनो के कारण मॉनसून में नरमी की संभावना है और उससे पहले ही चावल की कीमत में तेजी आने लगी है। इधर फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) का ग्लोबल राइस प्राइस Index 11 साल के हाई पर पहुंच चुका है। इसके आगे भी ऐसे ही बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

राइस एक्सपोर्ट्स असोसिएशन के प्रेजिडेंट बीके कृष्णा राव ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे सस्ता चावल बेच रहा था। न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से कीमतें बढ़ गईं। इससे दूसरे देशों ने भी चावल की कीमत बढ़ानी शुरू कर दी है। ओलम इंडिया के राइस बिजनस के वाइस प्रेजिडेंट नितिन गुप्ता ने कहा कि अल नीनो का असर केवल भारत तक सीमित नहीं है। इसका असर चावल उपजाने वाले सभी देशों पर पड़ता है। लिमिटेड सप्लाई के कारण चावल की कीमत पहले ही बढ़ रही है। अगर उत्पादन में गिरावट आई तो फिर यह काफी बढ़ जाएगी।

7 फीसदी बढ़ी कीमतें

गौरतलब है कि दुनिया के चावल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 40 फीसदी होने के साथ ही यह इसका सबसे सस्ता आपूर्तिकर्ता भी है। देश में किसानों को धान की ज्यादा बुआई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पिछले महीने सरकार की ओर से किसानों को नए सीजन के आम चावल के लिए भुगतान की जाने वाली कीमत में 7% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले और मौसमी कारणों से चावल की सप्लाई टाइट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.