इंदौर से ग्वालियर जा रही थी बस; सीहोर और गुना के दो यात्रियों की मौत

Updated on 22-02-2023 06:28 PM

जिले के म्याना इलाके में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन यात्री घायल हो गए। नेशनल हाईवे पर सवारी उतार रही बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बस इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। टक्कर में बस का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में सीहोर निवासी एक महिला और गुना के केदारनाथ निवासी एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए है, जिसे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।म्याना थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना सुबह लगभग 5:15 बजे के आस-पास की है। राइन स्टार ट्रेवल्स शिवपुरी की बस मंगलवार रात इंदौर से ग्वालियर के लिए निकली थी। बस सुबह 5:15 बजे के आसपास म्याना पहुंची। यहां वह सवारी उतार रही थी। म्याना इलाके के केदारनाथ के पास कालापानी के रहने वाले उदय सिंह (28) को यहां उतरना था। वह बस से उतर ही रहे थे कि इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। ट्रक बस के ड्राइवर साइड वाले पीछे के हिस्से में टकराई। इससे पीछे की सीटों पर सो रहे लोग सीट से गिर पड़े।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान सीहोर जिले की रहने वाली गायत्री बाई के रूप में हुई है। वहीं इलाज के दौरान गुना के युवक उदय सिंह ने भी दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए है, जिसे इलाज के लिए भोपाल रैफर कर दिया गया है।

डिग्गी से समान उतार रहे युवक की मौत

उदय सिंह बस से उतरने के बाद डिग्गी से अपना सामान निकालने के लिए पीछे गए थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। बस मे ज्यादा नुकसान पीछे बैठे यात्रियों को हुआ है। जो घायल हैं, वह भी बस के पिछले हिस्से में ही बैठे हुए थे। बस के कंडक्टर भी इस हादसे में घायल हुए हैं। वह गुना से सोने के लिए चले गए थे। उन्होंने बताया कि अचानक जोरदार झटका लगा। उनके हाथ-पैर सुन्न पड़ गए।

ये हुए घायल

  • मोनू शर्मा(25) निवासी शिवपुरी
  • महेश(26) निवासी ग्वालियर
  • मोनू रघुवंशी(30) निवासी भुजरिया तालाब गुना
  • कल्लू रघुवंशी(30) निवासी लुकवासा, शिवपुरी
  • दुर्गेश केवट(33) निवासी इंदार, शिवपुरी
  • शमीम शाह(30) निवासी लखनऊ
  • भुरियाबाई केवट(30) निवासी इंदार, शिवपुरी
  • कार्तिक(10) निवासी इंदार, शिवपुरी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.