देर रात तक चल रही सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने की मुहिम

Updated on 22-07-2024 05:49 PM
कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में सड़कों पर आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विगत दिनों नगरीय निकाय, पशुपालन विभाग, जनपद पंचायतों और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त मुहिम चलाने के निर्देश दिए थे।

निर्देश का असर दिखने लगा है। जनपद पंचायत बैकुंठपुर व सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकाय शिवपुर-चरचा, बैकुंठपुर के अधिकारी, पशुपालन विभाग के अमले लगातार सड़को से आवारा मवेशियों, पशुपालन को हटाने देर रात तक मुहिम चला रहे हैं, वहीं आवारा मवेशियों को गौठान में भेज रहे हैं। बैकुंठपुर, पटना, कटगोड़ी, सोनहत, नगर, बचरा (पोड़ी)आदि स्थानों से लगातार देर रात तक मवेशियों को हटाने का मुहिम चलाया जा रहा है। जिले के राज्य और राष्ट्रीय मार्गों पर विचरण और बैठने वाले सभी आवारा मवेशियों को हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

कलेक्टर लंगेह ने आवारा मवेशियों को हटाने में लगे अमले को प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सड़कों से गुजरते समय आवारा मवेशियों को जरूर हटाने में मदद करें ताकि किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना न हो।उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों पर बैठे मवेशियों के मालिकों का चिन्हांकन कर उन पर आर्थिक दंड लगाया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि ऐसे पशुपालकों को भविष्य में मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ने की सख्त हिदायत दी जाए।कलेक्टर ने पशुपालकों से अपील की कि वे मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें, क्योंकि इससे जान-माल का खतरा बना रहता है। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सड़कों से मवेशियों को हटाने में प्रशासन की इस मुहिम को सहयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.