गश्त कर रहे सेना के जवानों की गाड़ी खाई में गिरी, JCO समेत 3 की मौत... कुपवाड़ा में बड़ा हादसा
Updated on
11-01-2023 06:49 PM
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में गश्त कर रहे सेना के तीन जवानों का वाहन फिसल गया और वे गहरी खाई में जा गिरे। तीनों जवानों की खाई में गिरकर मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने बताया तीनों जवान डोगरा रेजीमेंट की 14वीं बटालियन के थे। उनके पार्थिव शरीर निकाल लिए गए हैं। चिनार कॉर्प्स ने कहा, 'फॉरवर्ड एरिया में एक नियमित ऑपरेशन टास्क के दौरान, 01 जेसीओ और 02 ओआर का एक दल गहरी खाई में फिसल गया। वाहन ट्रैक पर गिरी बर्फ पर फिसलने से खाई में जा गिया। तीनों बहादुरों के पार्थिव शरीर को निकाल लिया गया है।'
बताया जा रहा है कि सेना के जवान रूटीन गश्त पर थे। सेना के वाहन पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और दो अन्य रैंक (ओआर) के अधिकारी बैठे थे। वाहन बर्फ से ढके रास्ते से गुजर रहा था। अचानक वहन फिसल गया और सीधा गहरी खाई में जा गिरा। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन में बैठे तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जवानों के पार्थिव शरीर निकाल लिए गए हैं
कश्मीर में बर्फबारी से फिसलन भरे हुए रास्ते
आपको बता दें कि कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में कई स्थानों पर बर्फ की चादर बिछी है और इस पर फिसलन है। कश्मीर फिलहाल 40 दिनों की भयंकर सर्दी चिल्लई-कलां की गिरफ्त में है। इस दौरान अकसर हिमपात की बहुत अधिक संभावना रहती है। यह दौर 21 दिसंबर से 30 जनवरी तक चलता है।
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…