इंस्पेक्टर की पत्नी और IPS डांगी का मामला गरमाया, जांच शुरू...

Updated on 23-10-2025 01:59 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में तैनात 2003 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर रतन लाल डांगी पर एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप लगाने वाली महिला एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी है। वहीं, डांगी ने इस पूरे प्रकरण को ब्लैकमेलिंग की साजिश बताते हुए डीजीपी को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सरकार ने लिया गंभीरता से जांच का निर्णय
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इस मामले की जांच का जिम्मा 2001 बैच के सीनियर आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा को सौंपा है, जो रतनलाल डांगी से दो बैच सीनियर हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी आनंद छाबड़ा ने महिला और आईपीएस की शिकायतों की बिंदुवार विवेचना शुरू कर दी है। छाबड़ा की रिपोर्ट के बाद सरकार आगे की कार्रवाई तय करेगी।

क्या हैं महिला के आरोप
बिलासपुर में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि आईपीएस रतन लाल डांगी पिछले सात वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। महिला ने शिकायत में दावा किया है कि उसके पास डांगी से जुड़े कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य, जिनमें अश्लील वीडियो भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ इस तरह के आरोप और डिजिटल सबूतों का यह पहला मामला है।

कैसे हुई मुलाकात
शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2017 में रतन लाल डांगी कोरबा के एसपी थे, तभी सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से उनकी जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और महिला वीडियो कॉल के ज़रिए डांगी को योग सिखाने लगी। डांगी के राजनांदगांव और सरगुजा रेंज में पदस्थ रहने के दौरान भी संपर्क बना रहा। लेकिन महिला का आरोप है कि सरगुजा आईजी बनने के बाद डांगी का व्यवहार बदल गया और उन्होंने उत्पीड़न शुरू कर दिया।

पीड़िता के आरोप के अनुसार
महिला ने कहा कि डांगी ने अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में बंगले पर बुलाकर उत्पीड़न किया, और चंदखुरी पुलिस अकादमी में पदस्थ होने के बाद भी वीडियो कॉल के ज़रिए प्रताड़ित करते रहे। शिकायत में लिखा है कि डांगी सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक वीडियो कॉल पर निगरानी जैसी स्थिति बनाए रखते थे। महिला का कहना है कि उसने पति की नौकरी पर आंच न आए इसलिए अब तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन डांगी उसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तबादले की धमकी देते थे।

आईपीएस डांगी ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
दूसरी ओर, आईपीएस रतन लाल डांगी ने डीजीपी अरुणदेव गौतम को दी शिकायत में इस पूरे प्रकरण को ब्लैकमेलिंग की साजिश बताया है। उन्होंने लिखा है कि महिला लंबे समय से उन्हें निजी पलों के फोटो और वीडियो दिखाकर धमका रही थी, और झूठे आरोप लगाकर छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही थी। डांगी के अनुसार, महिला आत्महत्या की धमकी देती थी, जहर की शीशी लेकर कार्यालय पहुंचती थी, और उनके पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप कर रही थी।

उन्होंने कहा: “उस महिला ने मेरे परिवार को नर्क बना दिया है। मेरी पत्नी और बच्चों से मेरे संबंध टूट गए हैं। मैं और मेरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं।”



डांगी ने डीजीपी से अनुरोध किया है कि आरोपी महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ भयदोहन, ब्लैकमेलिंग, मानहानि और आपराधिक धमकी की धाराओं में FIR दर्ज की जाए।

कौन हैं रतन लाल डांगी?
रतन लाल डांगी छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने 2002 की UPSC परीक्षा में 226वीं रैंक हासिल की थी। वे बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर में एसपी रह चुके हैं। उन्होंने कांकेर, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सरगुजा, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में डीआईजी और आईजी के पदों पर सेवा दी। वे वर्तमान में चंदखुरी पुलिस अकादमी में पदस्थ हैं। उन्हें दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक और एक बार सराहनीय सेवा पदक मिल चुका है।

डांगी को फिटनेस और योग प्रेमी अफसर के रूप में भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। रायपुर में लागू होने जा रही कमिश्नरेट प्रणाली में वे पहले पुलिस कमिश्नर की दौड़ में माने जा रहे थे।

अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर
यह मामला छत्तीसगढ़ पुलिस के भीतर अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग विवाद बन गया है। अब सबकी निगाहें जांच अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.