खेल और खिलाड़ियों के लिए मददगार होगा सेंटर : उपमुख्यमंत्री साव

Updated on 09-02-2026 11:55 AM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर को खेल जगत में एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य का एकमात्र अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परफॉरमेंस एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर अब बिलासपुर में शुरू हो गया है। इस नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित इस सेंटर का भव्य शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विधायक सर्व धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह केंद्र खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अरूण साव ने कहा कि इस सेंटर की आवश्यकता और उपयोगिता से खिलाडियों को काफी लाभ मिलेगा। ये खेल और खिलाड़ियों के लिए काफी लाभकारी होगा। अपने शारीरिक क्षमता को समझे बिना किसी खेल में सफलता नहीं मिलती। यह सेंटर खिलाड़ियों को मदद करने का काम करेगा। ये जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, डॉक्टरों की टीम एवं सभी सुविधाएं यहां खिलाड़ियों को मिलेगी। अवीक स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए मददगार होगा।

खिलाड़ियों को समर्पित ‘अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस’  : 

अविक स्पोर्ट्स हेल्थ एंड फिटनेस कई वर्षों से खिलाड़ियों के परफॉरमेंस एनहांसमेंट और रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। डॉ. अविनाश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में यह संस्थान अब तक सैकड़ों खिलाड़ियों को खेल चोटों से उबरने और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में निरंतर सहयोग देता आ रहा है। अब अविक स्पोर्ट्स नए स्थान, आधुनिक साज-सज्जा और अत्याधुनिक खेल विज्ञान आधारित तकनीकों के साथ एक नई शुरुआत करने जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

वैज्ञानिक तकनीक से चोटों की पहचान और संपूर्ण उपचार  : 

इस स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां खिलाड़ियों को होने वाली चोटों की वैज्ञानिक तकनीकों से सटीक पहचान की जाती है और जड़ से उपचार कर खिलाड़ी को पूरी तरह ‘रेडी टू प्ले’ बनाया जाता है। यहां खिलाड़ियों को जिम ट्रेनिंग, व्यक्तिगत डाइट प्लान, न्यूट्रिशन सपोर्ट, इंजरी प्रिवेंशन, साइंटिफिक ट्रीटमेंट और रिहैबिलिटेशन जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर  : 

यह सेंटर बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे खिलाड़ियों को न केवल चोटों से उबरने में सहायता मिलेगी, बल्कि साइंटिफिक एनालिसिस और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों के माध्यम से उनके प्रदर्शन को अगले स्तर तक ले जाया जा सकेगा। खेल प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर यह स्पोर्ट्स परफॉरमेंस लैब राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मेयर किशोर राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, खेल संघ के पदाधिकारी,खेल अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.