धान खरीदी का 80 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार देती है : गोमती साय

Updated on 14-06-2023 10:47 PM

रायगढ़। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भूपेश सरकार की पोल खोलते हुए सांसद गोमती साय ने कहा प्रदेश के की जा रही धान खरीदी का 80 प्रतिशत भुगतान केंद्र की मोदी सरकार करती है।

हाल में ही धान के समर्थन मूल्य में की गई। वृद्धि को किसान हितों का बड़ा कदम निरूपित करते हुए गोमती साय ने प्रदेश के किसानों के समक्ष एक आंकड़ा रखा कि मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता संभाली और सबसे पहले देश भर के किसानों के उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाया। इस क्रम में मनमोहन सरकार के दौरान प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 1360 रुपए से बढ़ाकर वर्तमान में 2183 कर दिया। मोदी सरकार के इस कदम को किसानो के हित का बड़ा कदम निरूपित करते हुए सांसद गोमती साय ने कहा भूपेश सरकार मोदी सरकार के दम पर धान खरीदी कर रहीं है इसका झूठा श्रेय ले रही है। केन्द्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों का एक दाना दाना चावल खरीदा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने चावल खरीदी मद के लिए पूर्ववर्ती सरकारों से 51 करोड़ से अधिक रूपए दिए है। धान का समर्थन मूल्य 143 रूपये प्रति क्विटंल बढ़ाए जाने पर प्रदेश के किसानो की ओर से मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए गोमती साय ने कहा कांग्रेस सरकार की तुलना में मोदी सरकार के दौरान किसानो की आय दोगुनी हो गई। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश से 61 हजार टन चावल खरीदी कर अन्न दाताओं को लाभ पहुंचाने की दिशा में काम किया। वहीं 4 लाख मीट्रिक टन यूरिया खाद की निरंतर आपूर्ति कर पैदावार बढ़ाने में भी सहयोग किया है। प्रदेश के किसानो को सांसद गोमती साय ने यह विश्वास दिलाया कि अगले चुनाव में भूपेश सरकार की विदाई के साथ ही किसानो की समृद्धि के द्वार खुलेंगे। केंद्र की ओर से समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की जानकारी देते हुए सांसद गोमती साय ने कहा ख़रीफ़ फ़सलो के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि से किसान लाभान्वित हुए है।

मोदी सरकार द्वारा की गई मूल्य वृद्धि का ब्यौरा देते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 में धान का समर्थन मूल्य 1360 रूपये से बढ़ाकर 2023-24 में 2183 रुपए प्रति क्विंटल किया गया। ज्वार का मूल्य 2014-15 में 1550 रुपए से बढ़ाकर वर्ष 2023-24 में 3225 रुपए किया गया। तिल का मूल्य 2014-15 में 4600 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 में 8635 रुपए किया गया । सोयाबीन का मूल्य 2014-15 में 2560 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 में 4600 रुपए किया गया। मक्का का मूल्य 2014-15 में 1310 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 में 2090 रुपए किया गया। अरहर का मूल्य 2014-15 में 4350 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 में 7000 रुपए किया गया। कपास का मूल्य 2014-15 में 3750 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 में 6620 रुपए किया गया। रागी का मूल्य 2014-15 में 1550 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 में 3846 रुपए कर दिया गया। बाजरा का मूल्य 2014-15 में 1250 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 में 2500 रुपए किया गया। मूँगफली का मूल्य 2014-15 में 4000 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 में 6377 रुपए किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.