वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद के साथ अध्यक्ष और पार्षदों ने ली शपथ

Updated on 03-03-2025 01:26 PM

कवर्धा। कवर्धा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत भव्य और अनोखे अंदाज में संपन्न हुआ। कबीरधाम जिले के सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने ईश्वर की शपथ लेकर अपने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और विशेष रूप से आमंत्रित राजीव लोचन महाराज उपस्थित रहे। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अतिथियों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर समेत अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने सराहा अध्यक्ष का समर्पण
शपथ ग्रहण के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी न केवल एक जननेता हैं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी हैं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच रहकर कार्य किया है।

नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री शर्मा के विजन को साकार करने के लिए पूरी नगर पालिका टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

भजन और देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति
शपथ ग्रहण समारोह में छन्नू निर्मलकर और उनके साथियों द्वारा भजन और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक और देशभक्ति की भावना से भर दिया। इन प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।

दिव्यांग सेवा शिविर का ब्रोशर विमोचित
समारोह में एक सामाजिक पहल के तहत निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के ब्रोशर का विमोचन भी किया गया। उपमुख्यमंत्री शर्मा, सांसद पांडेय और अध्यक्ष चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से इस ब्रोशर का विमोचन किया। यह शिविर दिव्यांगजनों को आवश्यक चिकित्सा सहायता एवं उपकरण प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन ने कवर्धा नगर के नागरिकों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की, जिससे शहर के समुचित विकास का संकल्प और मजबूत हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.