टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन होगी मालामाल, रनरअप की भी भरेगी झोली, जानें किसे मिलेगा कितना पैसा

Updated on 04-06-2024 01:01 PM
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टी20 विश्व कप के लिये रिकॉर्ड 11 . 25 मिलियन डॉलर (करीब 93 करोड़ 51 लाख रूपये) प्राइज मनी का ऐलान किया है। इसमें से विजेता को 2 . 45 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़ 36 लाख रूपये) दिये जायेंगे। उपविजेता को 1 . 28 मिलियन डॉलर मिलेंगे जबकि सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 787500 डॉलर दिये जायेंगे।

पिछली बार कितनी थी प्राइज मनी?

पिछली बार कुल ईनामी राशि 5 . 6 मिलियन डॉलर थी जिसमे से विजेता इंग्लैंड को 1 . 6 मिलियन डॉलर मिले थे। आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘ आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के नौवे सत्र में 20 टीमों के टूर्नामेंट के विजेता को 2 . 45 मिलियन डॉलर ईनाम के तौर पर मिलेंगे जो टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वोच्च ईनामी राशि है । इसके अलावा ट्रॉफी भी 29 जून को बारबडोस में फाइनल के बाद दी जायेगी ।’

सुपर आठ से आगे नहीं जा पाने वाली चारों टीमों में से प्रत्येक को 382500 डॉलर दिये जायेंगे जबकि नौवें से 12वें स्थान की टीमों को 247500 डॉलर और 13वें से 20वें स्थान की टीमों को 225000 डॉलर मिलेंगे । आईसीसी ने कहा ,‘हर टीम को प्रत्येक मैच जीतने पर (सेमीफाइनल और फाइनल के अलावा) 31154 डॉलर मिलेंगे ।’ 55 मैचों का टूर्नामेंट 28 दिन तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में नौ स्थानों पर खेला जायेगा । इसमें पहली बार 20 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दौर के 40 मैचों के बाद शीर्ष आठ टीमें सुपर आठ में पहुंचेंगी । उनमें से चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.